आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर करेगा. आज का दिन परिवर्तन और आत्मनिरीक्षण का है. अचानक कुछ परेशानियां आ सकती है. धैर्य से काम लें. चंद्रमा के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर से आपको अपने अंदर झांकने के लिए प्रेरित करेगा.
कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. अचानक धन लाभ या धन हानि के योग हैं. दोपहर उपरान्त उत्तराभाद्रपद आपको मानसिक संतुलन देगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. निवेश सोच-समझकर करें. पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह लें.
रिश्तों में स्पष्टता को बनाए रखें. वैवाहित जीवन में छिपाव दिक्कत पैदा कर सकता है. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है. थकान व कमजोरी महसूस होगी. अधिक धूप में बाहर निकलने से बचें. खान-पान का ध्यान रखें.
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें.
Featured Video Of The Day
पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG को लेकर आई बड़ी खबर, लगेगा जोर का झटका?














