मूलांक 6 वालों पर आज बरसेगी शुक्र देव की कृपा! रोमांस और लग्जरी से भरा होगा दिन, जानें कैसा रहेगा आपका भविष्य

शुक्र की कृपा और लग्जरी का साथ...आज का दिन आपके लिए 'रेड कार्पेट' जैसा होने वाला है. फैशन और ग्लैमर जगत से जुड़े लोगों के लिए आज चांदी ही चांदी है. रोमांस के मामले में भी सितारे बुलंद हैं, लेकिन क्या आपकी जेब पर भारी पड़ेगा ये ऐशो-आराम? ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित से जानें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mulank 6: मूलांक 6 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 14 अप्रैल 2026 का दिन?
AI

Mulank 6: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है. अंक 6 पूर्ण रूप से शुक्र ग्रह के प्रभाव क्षेत्र में है. मूलांक 6 वाले जातकों को आज का दिन भोग विलासिता से पूर्ण. रोमांस और क्रिएटिविटी से जुड़ा रहने वाला है. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 14 अप्रैल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

करियर : आज का दिन मूलांक 6 के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शानदार रहने वाला है. ब्यूटी प्रोडक्ट्स, सर्विस प्रोवाइडर, फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए आज नए अवसर प्राप्त होंगे. आज आप वेल ड्रेस्ड होकर कम्युनिकेशन क्वालिटी पर ध्यान दें. मॉडलिंग से जुड़े लोगों को आज अच्छा मौका मिल सकता है.

फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कई स्रोतों से आपको इनकम हो सकती है. मौका मिलते ही आय के अवसर को पकड़े अन्यथा मौका हाथ से जा सकता है. आज आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा आपके जीवन में लग्जरी और होम एप्लायंस पर खर्च हो सकता है.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : जीवनसाथी और प्रेमी जोड़ों को रोमांस के पल बिताने का मौका मिल सकता है. सिंगल जातकों की लाइफ में प्रेम की एंट्री हो सकती है. प्यार और रिश्तों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. एक-दूसरे के साथ भावनात्मक जुड़ाव होगा.

Advertisement

शुभ अंक : 6, 3

शुभ रंग : बेबी पिंक.

ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म

Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: बंगाल में जीत के बाद Nitin Nabin ने साधा INDI Alliance पर निशाना