आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेगा. मन आध्यात्मिक कार्यों में लगेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आप किसी धार्मिक या ध्यान संबंधित गतिविधि में शामिल हो सकते हैं.
उच्चशिक्षा प्राप्त कर रहे या उच्चशिक्षा के काम से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी रहेगा. कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर सभी समस्याओं के हर निकलेंगे. पिता व गुरु की सलाह लाभकारी होगी. पिता से हर तरह से सहयोग प्राप्त होगा.
आप जीवन के गहरे अर्थ समझने की कोशिश करेंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. सचेत रहें. रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, विशेषकर पेट संबंधी समस्याओं से बचें.
उपाय: मां पार्वती के साथ शिवजी को जल अर्पित करें.
Featured Video Of The Day
Assam Elections 2026: Rahul Kanwal के 'हेट स्पीच' वाले सवाल पर क्या बोले Himanta? | NDTV India














