विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2025

साल का दूसरा सूर्य, चंद्र ग्रहण कब लगेगा और भारत में नजर आएगा या नहीं, जानिए यहां

अब लोगों को साल के दूसरे चंद्र और सूर्य ग्रहण का बेसब्री से इंतजार है और यह जानने की भी उत्सुकता है कि भारत में नजर आएगा या नहीं...

साल का दूसरा सूर्य, चंद्र ग्रहण कब लगेगा और भारत में नजर आएगा या नहीं, जानिए यहां
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 अमावस्या के दिन लगेगा.

2nd Solar & lunar eclipse 2025 date :  साल 2025 में चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिसमें से 2 बीत चुके हैं. पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगा था, जबकि सूर्य ग्रहण 29 मार्च. हालांकि, ये दोनों ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिए थे.अब लोगों को अगले दोनों ग्रहण का बेसब्री से इंतजार है और यह जानने की भी उत्सुकता है कि भारत में नजर आएंगे या नहीं. तो चलिए बिना देर किए जानते हैं साल का दूसरा सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा और भारतीय इस अद्भुत खगोलीय घटना का दीदार कर सकेंग की नहीं. 

कल है कामदा एकादशी, यहां जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और पारण का समय

साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा - 2nd Solar eclipse

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025 अमावस्या के दिन लगेगा. यह ग्रहण 21 सितंबर को रात 11 बजे से 22 सितंबर की सुबह 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. यानी ग्रहण कुल 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा. 

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में आएगा नजर ?

आपको बता दें कि पहले ग्रहण की तरह दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नजर नहीं आएगा. यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा.

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा - 2nd Chandra Grahan 2025

दूसरा चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लेगगा. इस दिन भाद्रपद पूर्णिमा (bhadrapad purnima) होगी. भारतीय समयानुसार यह ग्रहण 9 बजकर 57 मिनट से लेकर 8 सितंबर की रात 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. 

दूसरा चंद्रग्रहण 2025 भारत में आएगा नजर ? - Second lunar eclipse 2025 visible in India?

यह ग्रहण भारत में नजर आएगा, ऐसे में सूतक काल मान्य होगा. यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, अमेरिका और अफ्रीका में भी देखा जा सकेगा. 

सूतक लगने पर क्या करें- What should to do during sutak kal

  • कोई भी शुभ कार्य और पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए. 
  • धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन कर सकते हैं. 
  • इस दौरान मन को शांत रखकर भगवान का ध्यान और मंत्र जाप करें. 
  • वहीं, इस दौरान गर्भवती महिला को बाहर नहीं निकलना चाहिए. 
  • सूतक लगने तक भोजन पकाना और खाना नहीं चाहिए.
  • पहले से बने भोजन में तुलसी या कुशा डालकर ढक दीजिए. 
  • सूतक समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल छिड़क देना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Surya Grahan 2025 Date, Chandra Grahan 2025 Date And Time In India, 2nd Solar Eclipse 2025, 2nd Lunar Eclipse 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com