विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2018

शिव अवतारी शदाराम साहिब की 310वीं जयंती मनाने 200 हिंदू तीर्थयात्री पहुंचे पाकिस्तान

शिव अवतारी शदाराम साहिब (Shiva Avatari Shadaram Sahib) की 310 वीं जयंती पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 200 से ज्यादा हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित मीरपुर मथीलू पहुंचे.

शिव अवतारी शदाराम साहिब की 310वीं जयंती मनाने 200 हिंदू तीर्थयात्री पहुंचे पाकिस्तान
धार्मिक उत्सव में शामिल होने के लिए 200 भारतीय पाकिस्तान पहुंचे
नई दिल्ली: शिव अवतारी शदाराम साहिब (Shiva Avatari Shadaram Sahib) की 310 वीं जयंती पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए 200 से ज्यादा हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित मीरपुर मथीलू पहुंचे. इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के अध्यक्ष (ईटीपीबी) के अध्यक्ष तारीक वजीर ने तीर्थयात्रियों का बाघा सरहद पर स्वागत किया.

इससे पहले नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग ने बताया था कि उसने 220 भारतीय को सिंध प्रांत जाने के लिए वीजा जारी किया है. ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि 206 हिन्दू लाहौर पहुंचे हैं. सिंध के सुक्कुर में पांच से 16 दिसंबर के बीच आयोजित होने वाले उत्सव में हिस्सा लेने के लिए पिछले साल की तुलना में इस बार अधिक भारतीय हिन्दू तीर्थयात्रियों के पहुंचने की संभावना है.

8 Points में समझिए गुरुद्वारा दरबार साहिब क्यों है सिखों के लिए इतना खास

हाशमी ने कहा कि यात्रियों को ले जाने और उनकी सुरक्षा के सभी इंतजाम कर लिए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ यात्री मीरपुर मथीलू के लिए ट्रेन से रवाना हो गए हैं जहां मुख्य कार्यक्रम होगा. उधर, नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग ने एक विज्ञप्ति के जरिए बताया कि उसने सुक्कुर में पांच से 16 दिसंबर तक शिव अवतार सतगुरू संत शदाराम साहिब की जयंती मनाने के लिए 220 भारतीय हिन्दू तीर्थयात्रियों को वीजा दिया है.

उच्चायोग ने कहा कि वीजा तीर्थायात्रा पर जाने और लोगों में आपसी संपर्क को बढ़ने के पाकिस्तानी सरकार की कोशिशों के तहत दिया गया है. वाघा सरहद पर भारतीय यात्रियों के नेता युद्धिष्ठर लाल ने कहा, ‘‘हम यहां प्रेम का संदेश लाए हैं. हम दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध चाहते हैं. हम यहां अपना मंदिर संरक्षित देखकर खुश हैं.

डेरा बाबा नानक विकास प्राधिकरण के लिए प्रस्ताव पारित

सुक्कुर में 300 साल पुराना शदानी दरबार तीरथ है. यह हिन्दू समुदाय के लिए पवित्र स्थल है. ऐसा माना जाता है कि मंदिर की नींव 1786 में संत शदाराम साहिब ने रखी थी जिनका जन्म 1708 में लाहौर में हुआ था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shiva Avatari Shadaram Sahib, Shiva Avatari Shadaram Sahib 310 Jayanti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com