Mulank 2 Numerology: मूलांक 02 वालों का कैसा होता है मिजाज? जानें इनकी सारी खूबियां सिर्फ एक क्लिक में

Numerology Number 02: अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 02, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 02 होता है. मूलांक 2 वालों का आखिर कैसा होता है स्वभाव? इनके लिए कौन साा दिन शुभ और कौन वार शुभ वार साबित होता है? मूलांक 02 वालों सभी खूबियों को जानने के लिए पढ़ें ये लेख.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mulank 2 Numerology: मूलांक 02 का लकी नंबर क्या होता है?
NDTV

Mulank 2 Wale Log Kaise Hote Hain: अंकशास्त्र (Numerology) के अनुसार मूलांक 02 वाले लोग विनम्र, सुशील और तमाम तरह के गुणों को लिए हर किसी की मदद करने वाले होते हैं. इस नंबर से जुड़े लोगों के मित्रों की बड़ी संख्या तो होती लेकिन कठिन समय में साथ देने वाले लोग कम ही होते हैं. जीवन के कठिन समय में भी इस नंबर के लोग डटकर खड़े रहते हैं और इनका आत्मविश्वास जरा भी नहीं डगमगाता है. आइए मूलांक 2 वालों के तमाम गुणों के साथ उनका लकी डे, लकी नंबर और उनकी कमजोरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

मूलांक 2 की ताकत (Number 2 Strengths)

मूलांक 2 वाले लोग एक अच्छे मित्र साबित होते हैं. ऐसे लोग अक्सर अपने लक्ष्य पर फोकस करते हैं और उसे पाकर ही दम लेते हैं. मूलांक 2 वालों को नियम से चलना रास आता है और किसी भी प्रकार की गलत बात से समझौता नहीं करते हैं. मूलांक 2 वालों की कल्पनाशक्ति काफी मजबूत होती है. ऐसे लोग अक्सर कला के क्षेत्र में काफी तरक्की करते हैं. ये लोग अक्सर दूसरों की भावनाओं को आसानी से समझ लेते हैं. लोगों के साथ तालमेल बनाए रखना इन्हें अच्छे से आता है. 

मूलांक 2 की कमजोरी (Number 2 Weaknesses)

मूलांक 02 की कमजोर कड़ी की बात की जाए तो ऐसे लोग कुछ चीजों को लेकर बेहद भावुक होकर गलत निर्णय ले लेते हैं. चूंकि स्वभाव से ये लोग बेहद सरल और विनम्र होते हैं, इसलिए ये लोगों को बहुत मुश्किल से ही किसी चीज के लिए न कह पाते हैं. जिसके कारण अक्सर लोग इनका फायदा उठाकर चले जाते हैं. 

मूलांक 02 वालों के लिए शुभ तारीखें  (Auspicious Dates for Number 2)

मूलांक 02 के गुडलक बढ़ाने वाली तारीखों की बात करें तो किसी भी महीने की 02, 11, 20 और 29 तारीख अत्यंत शुभ साबित होती है. ऐसे में नंबर 2 वाले लोगों को हमेशा अपने महत्वपूर्ण कार्यों को इन्हीं तारीखों पर करने का प्रयास करना चाहिए. 

Advertisement

मूलांक 2 वालों का शुभ दिन (Auspicious Days for Number 2)

मूलांक 02 वालों के लिए किसी भी महीने में पड़ने वाला रविवार, सोमवार और शुक्रवार का दिन अत्यंत ही शुभ साबित होता है. यदि इन दिनों में 02, 11, 20 और 29 तारीख पड़ जाए तो इसकी शुभता और भी बढ़ जाती है. 

Mulank 9 Numerology: मंगल से होता है मूलांक 09 वालों का जुड़ाव, मान-सम्मान से जरा भी समझौता नहीं करते

Advertisement

मूलांक 2 वालों का लकी कलर (Lucky Colors for Number 2)

अंक ज्योतिष के अनुसार ​जीवन में रंग का बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है. यदि बात करें मूलांक 2 के लकी कलर की तो इनके लिए सफेद और आसमानी रंग अत्यंत ही शुभ साबित होता है. इसके साल सिल्वर कलर इनके लिए शुभ रहता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran का Saudi Arab पर हमला, प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर मिसाइल दागी, 10 अमेरिकी सैनिक घायल | BREAKING
Topics mentioned in this article