उत्तराखंड की हरिद्वार लोकसभा सीट (Haridwar Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के रमेश पोखरियाल निशांक ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,92,320 वोट मिले थे और 4,14,498 वोट पाकर कांग्रेस की रेणुका रावत दूसरे पायदान पर रही थीं.
हरिद्वार लोकसभा सीट पर 2004 में हुए चुनाव में SP के राजेंद्र कुमार बदी ने जीत हासिल की थी. राजेंद्र बदी ने BSP के डॉ भगवानदास को हराया था. वहीं 2009 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जीत हासिल की थी, और BJP के स्वामी यतीरानन्द गिरी को हराया था.
हरिद्वार लोकसभा सीट में 14 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें रुड़की, मंगलौर, पिरान कालियार, खानपुर, लक्सर, भेल रानीपुर, हरिद्वार, हरिद्वार रूरल, धर्मपुर, डोईवाला, ऋषिकेश, भगवानपुर, झबरेड़ा और ज्वालापुर शामिल हैं. भगवानपुर, झबरेड़ा और ज्वालापुर विधानसभा सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अल्मोड़ा | अजय टमटा | बीजेपी | जीते |
गढ़वाल | तीरथ सिंह रावत | बीजेपी | जीते |
हरिद्वार | रमेश पोखरियाल निशंक | बीजेपी | जीते |
नैनीताल-उधमसिंह नगर | अजय भट्ट | बीजेपी | जीते |
टिहरी गढ़वाल | माला राज्यलक्ष्मी शाह | बीजेपी | जीते |
Advertisement