तेलंगाना की हैदराबाद लोकसभा सीट (Hyderabad Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में AIMIM के असदुद्दीन औवेसी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,13,868 वोट मिले थे, जबकि BJP के भगवंत राव 3,11,414 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1951 में यह सीट कांग्रेस के अहमद मोहिद्दीन के हाथ में थी. 1957 में कांग्रेस के विनायक राव, 1962 व 1967 में कांग्रेस के जी.एस. मेल्कोटे, 1971 में TPS के जी.एस. मेल्कोटे, 1977 व 1980 में कांग्रेस के केएस नारायण, 1984 में निर्दलीय उम्मीदवार सुल्तान सल्लाहुद्दीन, 1989 व 1991 में MIM के सुल्तान सल्लाहुद्दीन, 1996, 1998 व 1999 में AIMIM के सुल्तान सल्लाहुद्दीन, 2004 व 2009 में AIMIM के असदुद्दीन औवेसी ने यहां कब्जा किया था.
असदुद्दीन औवेसी का जन्म 13 मई, 1969 को हुआ था. वह पेशे से अधिवक्ता हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें मलकपेट, करवान, गोशामहल, चारमीनार, चंद्रायनगुट्टा, याकूतपूरा व बहादुरपुरा शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
आदिलाबाद | सोयम बापू राव | बीजेपी | जीते |
भोंगिर | कोमति रेड्डी वेंकट रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
चेवेल्ला | डॉ. जी. रंजीथ रेड्डी | टीआरएस | जीते |
हैदराबाद | असदुद्दीन ओवैसी | एआईएमआईएम | जीते |
करीमनगर | बंदी संजय कुमार | बीजेपी | जीते |
खम्मम | नामा नागेश्वर राव | टीआरएस | जीते |
महबूबाबाद | कविता मलोतू | टीआरएस | जीते |
महबूबनगर | मन्ने श्रीनिवास रेड्डी | टीआरएस | जीते |
मल्काजगिरी | अनुमुला रेवंत रेड्डी | कांग्रेस | जीते |
मेदक | कोटा प्रभाकर रेड्डी | टीआरएस | जीते |
नगरकुरनूल | पोतुगंती रामुलू | टीआरएस | जीते |
नलगोंडा | उत्तम कुमार रेड्डी नालमदा | कांग्रेस | जीते |
निजामाबाद | अरविंद धर्मपुरी | बीजेपी | जीते |
पेद्दापल्ली | वेंकटेश नेता बोरलाकुंटा | टीआरएस | जीते |
सिकंदराबाद | जी. किशन रेड्डी | बीजेपी | जीते |
वारंगल | दयाकर पसूनूरी | टीआरएस | जीते |
ज़हीराबाद | बी.बी. पाटिल | टीआरएस | जीते |
Advertisement