राजस्थान की करौली-धौलपुर लोकसभा सीट (Karauli-Dholpur Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के मनोज राजौरिया को जीत मिली थी. उन्हें 4,02,407 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के लक्खीराम 3,75,191 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे.
यह निर्वाचन क्षेत्र ज्यादा पुराना नहीं है. 2008 के परिसीमन के दौरान यह सीट अस्तित्व में आई. 2009 के चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के खिलाड़ी लाल विजयी साबित हुए.
इस संसदीय क्षेत्र से जीते मनोज राजौरिया का जन्म 1969 में जयपुर में हुआ था. उन्होंने होम्योपैथी में बीएचएमएस और एमडी किया हुआ है.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें टोडाभीम, हिंडौन, करौली, सपोतरा, बसेड़ी, बारी, धौलपुर व राजाखेड़ा शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement