राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट (Dausa Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के हरीश चंद्र ने यहां जीत दर्ज की थी. उन्हें 3,15,059 वोट मिले थे. वहीं नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के किरोड़ी लाल 2,69,655 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो सन् 1957 में इस सीट से कांग्रेस के सोमानी गजाधर सांसद बने. सन् 1962 में स्वतंत्र पार्टी के पृथ्वी राज, 1967 में स्वतंत्र पार्टी के चरण जीत राय, 1971 में कांग्रेस के नवल किशोर को इस सीट से जीत मिली. 1977 में BLD के नाथू सिंह, 1980 में कांग्रेस के नवल किशोर और 1984 में कांग्रेस के राजेश पायलट यहां से सांसद चुने गए. 1989 में BJP के नाथू सिंह, 1991, 1996, 1998 और 1999 के चुनाव में कांग्रेस के राजेश पायलट ने यहां से जीत दर्ज की. 2000 के उपचुनाव में इस सीट से कांग्रेस की रमा पायलट को जीत मिली तो वहीं 2004 में कांग्रेस के सचिन पायलट और 2009 में निर्दलीय उम्मीदवार किरोड़ी लाल इस सीट पर विजयी हुए.
इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें हैं. जिनमें बस्सी, चाकसू, थानागाजी, बांदीकुई, महुवा, सिकराय, दौसा व लालसोट शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement