राजस्थान की बीकानेर लोकसभा सीट (Bikaner Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में BJP के अर्जुन राम मेघवाल ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 5,84,932 वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस के शंकर पन्नू 2,76,853 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर बात करें, तो सन् 1957, 1962, 1967 व 1971 में यह सीट निर्दलीय उम्मीदवार महाराजा करनी सिंह के पास थी. सन् 1977 में BLD के हरिराम, 1980 व 1984 में कांग्रेस के मनफूल सिंह, 1989 में CPM के सोपत सिंह और 1991 में कांग्रेस के मनफूल सिंह ने इस सीट पर कब्जा किया था. 1996 में BJP के महेंद्र सिंह, 1998 में कांग्रेस के बलराम जाखड़ और 1999 में कांग्रेस के रामेश्र्वर सिंह के पास यह सीट आई. 2004 में BJP के धर्मेंद्र, वहीं 2009 से वर्तमान समय तक यह सीट BJP के अर्जुन राम के हाथ में है.
इस संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 8 सीटें आती हैं, जिनमें बीकानेर पूर्व, बीकानेर पश्चिम, कोलायत, खाजूवाल, लूणकसर, डूंगरगढ़, नोखा व अनूपगढ़ शामिल हैं.
मेघवाल पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ फिलीपीन्स से एमबीए भी किया हुआ है.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अजमेर | भगीरथ चौधरी | बीजेपी | जीते |
अलवर | बालक नाथ | बीजेपी | जीते |
बांसवाड़ा | कनकमल कटारा | बीजेपी | जीते |
बाड़मेर | कैलाश चौधरी | बीजेपी | जीते |
भरतपुर | रंजीता कोली | बीजेपी | जीते |
भीलवाड़ा | सुभाष चंद्र बहरिया | बीजेपी | जीते |
बीकानेर | अर्जुन राम मेघवाल | बीजेपी | जीते |
चित्तौड़गढ़ | चंद्र प्रकाश जोशी | बीजेपी | जीते |
चुरू | राहुल कासवान | बीजेपी | जीते |
दौसा | जसकौर मीणा | बीजेपी | जीते |
गंगानगर | निहाल चंद | बीजेपी | जीते |
जयपुर | राम चरण बोहरा | बीजेपी | जीते |
जयपुर ग्रामीण | राज्यवर्द्धन राठौर | बीजेपी | जीते |
जालौर | देवाजी पटेल | बीजेपी | जीते |
झालावाड़-बारां | दुष्यंत सिंह | बीजेपी | जीते |
झुंझुनूं | नरेंद्र कुमार | बीजेपी | जीते |
जोधपुर | गजेंद्र शेखावत | बीजेपी | जीते |
करौली-धौलपुर | मनोज राजौरिया | बीजेपी | जीते |
कोटा | ओम बिरला | बीजेपी | जीते |
नागौर | हनुमान बेनीवाल | आरएलपी | जीते |
पाली | पी.पी. चौधरी | बीजेपी | जीते |
राजसमंद | दिया कुमारी | बीजेपी | जीते |
सीकर | सुमेधानंद सरस्वती | बीजेपी | जीते |
टोंक-सवाई माधोपुर | सुखबीर सिंह जौनपुरिया | बीजेपी | जीते |
उदयपुर | अर्जुनलाल मीणा | बीजेपी | जीते |
Advertisement