NDTV Khabar
होम | चुनाव |   मिज़ोरम 

कुल सीटें- 1

मिज़ोरम लोकसभा चुनाव परिणाम 2019

पूर्वोत्तर भारत के मिजोरम (Mizoram Lok Sabha Election Results 2019) राज्य में हाल ही के वर्षों में कांग्रेस और BJP के बीच मुकाबला कड़ा रहने लगा है. मिजोरम की सभी सीटों के बारे में विस्तार से जानकारी पाने के लिए स्क्रॉल करें.

चुनाव क्षेत्रअग्रणी प्रत्याशीपार्टीस्थिति
मिज़ोरमसी. ललरोसांगाएमएनएफजीते

मिज़ोरम के बारे में

भारत के उत्तर पूर्वी राज्यों में शुमार मिजोरम (Mizoram Lok Sabha Election Results 2019) एक पर्वतीय प्रदेश है. आईजोल (Aizawl), मिजोरम की राजधानी है. 2011 की जनणना के अनुसार इस राज्य की आबादी 10.97 लाख है. साल 2001 की जनगणना में यह संख्या 8 लाख 89 हजार थी. मिजोरम (Mizoram) में 555,339 पुरुष और 541,867 महिलाएं निवास करती हैं. मिजोरम (Mizoram Elections 2019) को पिछड़ा क्षेत्र माना जाता है, यहां की 80 फीसदी जनता खेती पर निर्भर करती है. बात करें राज्य की साक्षरता दर  की तो आपको बता दें कि मिजोरम की साक्षरता दर 91.33 प्रतिशत है. यहां न सिर्फ पुरुषों की साक्षरता दर (Literacy Rate in Mizoram) 93.35 प्रतिशत है बल्कि महिलाओं की साक्षरता भी 89.27 प्रतिशत है. जोकि कई समृद्ध राज्यों से कई ज्यादा है. मिजोरम का लिंगानुपात (Sex Ratio Mizoram) 976 है. यानी कि एक हजार पुरुषों पर 976 महिलाएं हैं. मिजोरम की राजनीतिक उठा-पटक की बात की जाए तो यहां 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था. लेकिन बीते सालों में बीजेपी का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा है, इसलिए इस बार के मिजोरम लोकसभा चुनाव 2019 में मुकाबला और कड़ा हो गया है. मिजोरम चुनाव 2019 में बीजेपी बेहतरीन प्रदर्शन की हर कोशिश कर रही है.

मिजोरम (Mizoram) साल 1987 को भारत का 23वां राज्य बना. साल 1972 में केंद्रशासित प्रदेश बनने से पहले तक यह असम का एक जिला हुआ करता था. 1942 में पूर्वोत्तर क्षेत्र पुनर्गठन अधिनियम लागू होने पर मिज़ोरम को केंद्रशासित राज्य बनाया गया था. साल 1986 में भारत सरकार और मिज़ो नेशनल फ़्रंट के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके बाद  20 फरवरी 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया. मिजोरम  (Mizoram) में कुल आठ जिले हैं. यहां की राजभाषा मिजो (Official Language of Mizoram) है.  इसके अलावा अंग्रेजी और हिंदी भी मिजोरम में बोली जाती है. मिजोरम में ब्रिटिश मिशनरियों को अच्छा खासा प्रभाव रहा है जिसकी वजह से यहां सबसे ज्यादा ईसाई धर्म के लोग हैं.

मिजोरम में एक लोकसभा सीट है. जबकि विधानसभा में यहां 40 सीटें हैं. 2014 के चुनावों में लोकसभा की सीट पर सी एल रुआला को जीत मिली थी जोकि कांग्रेस पार्टी से नाता रखते हैं. 2014 में उन्हें दूसरी बार सांसद चुना गया था.मिजोरम में बीजेपी का प्रभाव कुछ खास नहीं रहा है. यहां पर मुख्य राजनीतिक दल मिजो नेशनल फ्रंट को माना जाता है. जिसके नेता जोरामथंगा हैं, जो कि वर्तमान में मिजोरम के मुख्यमंत्री भी हैं.  

मिजोरम में पुरुष मतदाताओं की संख्या 381991, जबकि महिला मतदाता 402408 है. कुल वोटर्स की संख्या 784405 है. 

कुल सीटें- 1

ख़बर
फोटो
वीडियो

Advertisement

 
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com