कर्नाटक की बेल्लारी लोकसभा सीट (Bellary Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 में हुए चुनाव में BJP के बी. श्रीरामुलु ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,34,406 वोट मिले थे, और 4,49,262 वोट हासिल कर कांग्रेस के एन.वाई. हनुमंतप्पा दूसरे पायदान पर रहे थे. बेल्लारी लोकसभा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है. इसके बाद वर्ष 2018 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के वी.एस.उगरप्पा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी.
बेल्लारी लोकसभा सीट से 1977 में कांग्रेस के के.एस. वीरा भद्रप्पा, 1980 में कांग्रेस के आर.वाई. घोरपड़े, 1984, 1989, 1991 में कांग्रेस की बसवराजेश्वरी, 1996 और 1998 में कांग्रेस के के.सी. कोंडैया, 1999 में कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी, 2000 के उपचुनाव में कांग्रेस के कोलूर बसवनगौड़, 2004 में BJP के जी. करुणाकर रेड्डी और 2009 में BJP की जे. शांता ने जीत हासिल की थी.
बेल्लारी लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा सीटें आती हैं, जिनमें हड़गल्ली, हगरीबोम्मनहल्ली, विजयनगर, काम्पली, बेल्लारी, बेल्लारी शहर, संदुर और कुदलिगी शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
बागलकोट | गद्दीगौदर पर्वतगौड़ा चंदनगौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर सेंट्रल | पी.सी. मोहन | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर उत्तर | डी.वी. सदानंद गौड़ा | बीजेपी | जीते |
बैंगलोर ग्रामीण | डी. के. सुरेश | कांग्रेस | जीते |
बैंगलोर दक्षिण | तेजस्वी सूर्या | बीजेपी | जीते |
बेलगाम | अंगदी सुरेश चन्नबसप्पा | बीजेपी | जीते |
बेल्लारी | वाई. देवेंद्रप्पा | बीजेपी | जीते |
बीदर | भगवंत खुबा | बीजेपी | जीते |
बीजापुर | जीगाजीनागी रमेश चंदप्पा | बीजेपी | जीते |
चामराजनगर | वी. श्रीनिवास प्रसाद | बीजेपी | जीते |
चिकबल्लापुर | बी.एन. बाचे गौड़ा | बीजेपी | जीते |
चिकोडी | अन्नासाहेब शंकर जौले | बीजेपी | जीते |
चित्रदुर्ग | ए. नारायणस्वामी | बीजेपी | जीते |
दक्षिण कन्नड़ | नलिन कुमार कतील | बीजेपी | जीते |
दावणगेरे | जी.एम. सिद्धेश्वर | बीजेपी | जीते |
धारवाड़ | प्रह्लाद जोशी | बीजेपी | जीते |
गुलबर्ग | डॉ उमेश जी. जाधव | बीजेपी | जीते |
हासन | प्रज्वल रेवन्ना | जेडीएस | जीते |
हावेरी | उदासी एस.सी. | बीजेपी | जीते |
कोलार | एस. मुनिस्वामी | बीजेपी | जीते |
कोप्पल | करडी संगन्ना अमरप्पा | बीजेपी | जीते |
मंड्या | सुमालता अम्बरीश | निर्दलीय-बीजेपी | जीते |
मैसूर | प्रताप सिम्हा | बीजेपी | जीते |
रायचूर | राजा अमरेश्वर नाइक | बीजेपी | जीते |
शिमोगा | बी.वाई. राघवेंद्र | बीजेपी | जीते |
तुमकुर | जी.एस. बसवराज | बीजेपी | जीते |
उडुपी चिकमगलूर | शोभा करंदलाजे | बीजेपी | जीते |
उत्तर कन्नड़ | अनंतकुमार हेगड़े | बीजेपी | जीते |
Advertisement