गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट (Rajkot Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में BJP के कुंदरिया मोहनभाई ने जीत दर्ज की थी. उन्हें 6,21,524 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के कुंवरजीभाई 3,75,096 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास पर नजर डालें तो सन् 1962 में यह सीट कांग्रेस के नवलशंकर ढेबर के हाथ में थी. 1967 में SWA के एम.आर. मसानी, 1971 में कांग्रेस के धनश्याम भाई, 1972 के उपचुनाव में कांग्रेस के मोहन लाल, 1977 में BLD के केशूभाई पटेल, 1980 में कांग्रेस के मवानी रमजीभाई, 1984 में कांग्रेस की मवानी रमाबेन, 1989 में BJP के वेकारिया शिवलाल, 1991 में BJP के शिवलाल भाई, 1996, 1998, 1999 व 2004 में BJP के डॉ कथिरिया वल्लभ भाई, 2009 में कांग्रेस के श्री कुंवरजीभाई ने यहां कब्जा किया था.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें तंकरा, वांकानेर, राजकोट पूर्व, राजकोट पश्चिम, राजकोट दक्षिण, राजकोट ग्रामीण व जसदण शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अहमदाबाद पूर्व | पटेल हसमुखभाई सोमाभाई | बीजेपी | जीते |
अहमदाबाद पश्चिम | डॉ. किरीट पी. सोलंकी | बीजेपी | जीते |
अमरेली | कछाड़िया नारनभाई भीखाभाई | बीजेपी | जीते |
आणंद | पटेल मितेश रमेशभाई (बाकाभाई) | बीजेपी | जीते |
बनासकांठा | पर्बतभाई सावाभाई पटेल | बीजेपी | जीते |
बारडोली | प्रभुभाई नागरभाई वसावा | बीजेपी | जीते |
भरूच | मनसुखभाई वसावा | बीजेपी | जीते |
भावनगर | डॉ. भारतीबेन धीरूभाई शियाल | बीजेपी | जीते |
छोटा उदयपुर | रथवा गीताबेन वजेसिंहभाई | बीजेपी | जीते |
दाहोद | जशवंतसिंह सुमनभाई भाभोर | बीजेपी | जीते |
गांधीनगर | अमित शाह | बीजेपी | जीते |
जामनगर | पूनमबेन हेमतभाई मादम | बीजेपी | जीते |
जूनागढ़ | चूड़ासमा राजेशभाई नारनभाई | बीजेपी | जीते |
कच्छ | चावड़ा विनोद लखमशी | बीजेपी | जीते |
खेड़ा | चौहान देवूसिंह | बीजेपी | जीते |
मेहसाणा | शारदाबेन अनिलभाई पटेल | बीजेपी | जीते |
नवसारी | सी.आर. पाटिल | बीजेपी | जीते |
पंचमहल | रतनसिंह मगनसिंह राठौड़ | बीजेपी | जीते |
पाटन | दाभी भरतसिंहजी शंकरजी | बीजेपी | जीते |
पोरबंदर | रमेशभाई लावजीभाई धादुक | बीजेपी | जीते |
राजकोट | कुंदरिया मोहनभाई कल्याणजीभाई | बीजेपी | जीते |
साबरकांठा | राठौड़ दीपसिंह शंकरसिंह | बीजेपी | जीते |
सूरत | दर्शन विक्रम जर्दोष | बीजेपी | जीते |
सुरेंद्रनगर | डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई | बीजेपी | जीते |
वडोदरा | रंजनबेन भट्ट | बीजेपी | जीते |
वलसाड | डॉ. के.सी. पटेल | बीजेपी | जीते |
Advertisement