असम की धुबरी लोकसभा सीट (Dhubri Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के चुनाव में AUDF के बदरुद्दीन अजमल ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,92,569 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के वाजिद अली चौधरी 3,62,839 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1957 में यह सीट PSP के अली अजमद के हाथ में थी. 1962 में कांग्रेस के मऊ घिसुद्दीन अहमद, 1967 में PSP के जे. अहमद, 1971 में कांग्रेस के मोइनुल हक, 1977 में कांग्रेस के अहमद हुसैन, 1984 में निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल हामिद, 1991 व 1996 में कांग्रेस के नूरुल इस्लाम, 1998 व 1999 में कांग्रेस के अब्दुल हामिद, 2004 में कांग्रेस के अनवर हुसैन, 2009 में AUDF के बदरुद्दीन अजमल ने यहां कब्जा किया था.
बदरुद्दीन अजमल का जन्म 12 फरवरी 1950 को हुआ था. वह व्यवसाय से उद्योगपति हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 10 सीटें आती हैं, जिनमें मनकचर, सलमरा दक्षिण, धुबरी, गौरीपुर, गोलकगंज, बिलासीपारा पश्चिम, बिलासीपारा पूर्व, गोलपारा पूर्वी, गोलपारा पश्चिम व जलेश्वर शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
स्वशासी जिला | होरेन सिंग बे | बीजेपी | जीते |
बारपेटा | अब्दुल खालिक | कांग्रेस | जीते |
धुबरी | बदरुद्दीन अजमल | एआईयूडीएफ | जीते |
डिब्रूगढ़ | रामेश्वर तेली | बीजेपी | जीते |
गुवाहाटी | क्वीन ओझा | बीजेपी | जीते |
जोरहाट | तपन कुमार गोगोई | बीजेपी | जीते |
कलियाबोर | गौरव गोगोई | कांग्रेस | जीते |
करीमगंज | कृपानाथ मल्लाह | बीजेपी | जीते |
कोकराझार | नव कुमार सरनिया | निर्दलीय | जीते |
लखीमपुर | प्रदान बरुआ | बीजेपी | जीते |
मंगलदोई | दिलीप सैकिया | बीजेपी | जीते |
नौगॉन्ग | प्रद्युत बोरदोलोई | कांग्रेस | जीते |
सिलचर | राजदीप रॉय | बीजेपी | जीते |
तेजपुर | पल्लब लोचन दास | बीजेपी | जीते |
Advertisement