आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा लोकसभा सीट (Vijayawada Lok Sabha Election Results 2019) पर 2014 के आम चुनाव में TDP के श्रीनिवास केसिनेनी ने जीत हासिल की थी. उन्हें 5,29,953 वोट मिले थे, जबकि YSRCP के कोनेरू राजेंद्र प्रसाद 5,18,239 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे.
अगर यहां के इतिहास की बात करें, तो सन् 1957 में यह सीट कांग्रेस के कोमराजू अचम्बा के हाथ में थी. 1962, 1967 व 1971 में कांग्रेस के के.एल. राव, 1977 में कांग्रेस के गोदी मुरारी, 1980 में कांग्रेस के विद्या चनुपति, 1984 में TDP के वड्डे शोभनाद्रेश्वर, 1989 में कांग्रेस के चेन्नापति, 1991 में TDP के वड्डे शोभनाद्रेश्वर, 1996 व 1998 में कांग्रेस के उपेंद्र पार्वथनानी, 1999 में TDP के गददे राम मोहन, 2004 में कांग्रेस के राजगोपाल, 2009 में कांग्रेस के राजगोपाल ने यहां कब्जा किया था.
2014 के चुनाव में इस संसदीय सीट पर जीते श्रीनिवास केसिनेनी का जन्म 22 जनवरी, 1966 को हुआ था. वह पेशे से व्यवसायी हैं.
इस निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं, जिनमें तिरुवुरु, विजयवाड़ा पश्चिम, विजयवाड़ा मध्य, विजयवाड़ा ईस्ट, मायलावरम, नंदीगामा व जग्गय्यापेटा शामिल हैं.
चुनाव क्षेत्र | अग्रणी | पार्टी | स्थिति |
---|---|---|---|
अमलापुरम | चिंता अनुराधा | वाईएसआरसी | जीते |
अनकापल्ली | डॉ. बीसेट्टी वेंकट सत्यवती | वाईएसआरसी | जीते |
अनंतपुर | तलारी रंगैया | वाईएसआरसी | जीते |
अरकु | गोद्देती माधवी | वाईएसआरसी | जीते |
बापतला | नंदीगम सुरेश | वाईएसआरसी | जीते |
चित्तूर | एन. रेडेप्पा | वाईएसआरसी | जीते |
एलुरु | कोटगिरी श्रीधर | वाईएसआरसी | जीते |
गुंटूर | जयदेव गाला | टीडीपी | जीते |
हिन्दुपुर | कुरुवा गोरंतला माधव | वाईएसआरसी | जीते |
कडपा | वाई.एस. अविनाश रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
काकीनाडा | वंगा गीताविश्वनाथ | वाईएसआरसी | जीते |
कुरनूल | आयुष्मान डॉक्टर संजीव कुमार | वाईएसआरसी | जीते |
मछलीपट्टनम | बलशौरी वल्लभनेनी | वाईएसआरसी | जीते |
नांदयाल | पोचा ब्रह्मानंद रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
नरसारावपेट | लवु श्री कृष्ण देवरायुलू | वाईएसआरसी | जीते |
नरसापुरम | कनुमुरू रघु राम कृष्ण राजू | वाईएसआरसी | जीते |
नेल्लौर | अदला प्रभाकर रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
ओंगोले | मगुंता श्रीनिवासुलू रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
राजमुंदरी | मरगनी भरत | वाईएसआरसी | जीते |
राजमपेट | पी.वी. मिथुन रेड्डी | वाईएसआरसी | जीते |
श्रीकाकुलम | किंजारापू राम मोहन नायडू | टीडीपी | जीते |
तिरुपति | बल्ली दुर्गा प्रसाद राव | वाईएसआरसी | जीते |
विजयवाड़ा | केसिनेनी श्रीनिवास (नानी) | टीडीपी | जीते |
विशाखापट्टनम | एम.वी.वी. सत्यनारायण | वाईएसआरसी | जीते |
विजयनगरम | बेल्लना चंद्र शेखर | वाईएसआरसी | जीते |
Advertisement