पौड़ी गढ़वाल के इस गांव में है योगी आदित्यनाथ का घर, परिवार आज भी यहीं रहता है

Yogi Adityanath Village: योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं. उनका पूरा परिवार आज भी उत्तराखंड के छोटे से गांव में रहता है. इसी गांव में उनकी मां सावित्री देवी का निधन हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CM योगी आदित्यनाथ का गांव कहां है

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है और कहा कि ये एक अपूरणीय क्षति है. सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी उत्तराखंड में स्थित उनके मूल गांव में ही रहती थीं. ऐसे में उनके गांव की एक बार फिर चर्चा हो रही है. इससे पहले जब सीएम योगी ने अखिलेश यादव के एक बयान का जिक्र करते हुए उत्तराखंड का जिक्र किया, तब भी उनके मूल गांव को लेकर खूब चर्चा हुई थी. 

उत्तराखंड के इस गांव से आते हैं योगी 

योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से आते हैं. पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में उनका गांव पड़ता है, जिसका नाम पंचूर है. कुछ वक्त पहले योगी आदित्यनाथ अपने गांव पहुंचे थे. यहां उन्होंने अपने पुराने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मुलाकात की. मां से आशीर्वाद लेते हुए भी उनकी तस्वीर सामने आई थी. कई सालों के बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई और उन्होंने पुरानी यादें भी साझा कीं. उनका परिवार आज भी यहीं रहता है और सभी आम इंसान की तरह सादगी भरी जिंदगी जीते हैं.

अखिलेश यादव के बयान का दिया जवाब

कुछ दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड और यहां रहने वाले लोगों का जिक्र किया था. उन्होंने अखिलेश यादव के एक बयान का जवाब देते हुए कहा, "मैं एक व्यक्ति का बयान सुन रहा था. वो उत्तराखंड वासियों को कह रहा था कि वो घुसपैठिए हैं. मैंने कहा कि उत्तर प्रदेश के तो पहले मुख्यमंत्री ही उत्तराखंड के थे. मैंने कहा कि उत्तराखंड की बेटी नहीं होती तो पता नहीं तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते...मां गंगा भी तो उसी उत्तराखंड से आई है और मां यमुना भी वहीं से आई है, सरयू मैया भी वहीं से आई है, राप्ती नदी भी वहीं से आई है, राम गंगा भी वहीं से आई है. ये सब वहीं से आए हैं. इतनी संकुचित और छोटी सोच के साथ, जो बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं, उनसे ये लोग गले मिलते हैं. उनके सामने नाक रगड़ते हैं और देवभूमि वासियों के प्रति जहर उगलने का काम करते हैं."

सीएम योगी ने उत्तराखंड के महान क्रांतिकारी वीर चंद्रसिंह गढ़वाली का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, उत्तराखंड के वीर चंद्रसिंह गढ़वाली जब ब्रिटिश कालखंड में उन्हें निर्दोष हिंदुस्तानियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया तो उन्होंने मना कर दिया, उन्होंने कहा मैं गोली नहीं चलाऊंगा. पूरी ब्रिटिश हुकूमत हिल गई. उन्हें इसकी सजा दी गई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें | UPSC में दो बार फेल, क्रिकेट करियर भी हुआ तबाह; आज 100 करोड़ का मालिक है ये शख्स

यह भी पढ़ें | IAS बनने के बाद क्या दोबारा UPSC परीक्षा दे सकते हैं? जान लीजिए नियम

Featured Video Of The Day
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का हुआ तिलक समारोह, तस्वीरें आई सामने
Topics mentioned in this article
CM Yogi Adityanath
Yogi Adityanath Village Name
Yogi Adityanath Uttarakhand
Yogi Adityanath Mother

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं