1500 वकीलों में सर्फ 207 पास! AOR हर्षिता चौबे ने बताया कैसे होती है सुप्रीम कोर्ट की सबसे मुश्किल परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट में याचिका (petition) लगाने या एफिडेविट फाइल करने और केस से जुड़ी कई आधिकारिक प्रोसेसेज को पूरा करने का अधिकार केवल AOR के पास होता है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले कई वकील भी AOR बनने का सपना देखते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुप्रीम कोर्ट में अब रजिस्टर्ड AOR की संख्या अब लगभग 3000 पहुंच गई है.

देश के लगभग हर वकील का सपना होता है कि वह एक दिन सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करें. लेकिन लॉ की डिग्री हासिल करने के बावजूद सुप्रीम कोर्ट की डगर बिल्कुल भी आसान नहीं होती है. देश के टॉप कोर्ट तक पहुंचने के लिए एक बहुत ही कठिन परीक्षा को पास करना जरूरी होता है. इसके बाद वकील को एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AOR) का दर्जा मिलता है. हाल ही में AOR के लिए हुए एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ है, जिसमें करीब 1500 उम्मीदवारों में से केवल 207 वकील ही पास हो पाए हैं.

कौन होता है AOR?

सुप्रीम कोर्ट में याचिका (petition) लगाने या एफिडेविट फाइल करने और केस से जुड़ी कई आधिकारिक प्रोसेसेज को पूरा करने का अधिकार केवल AOR के पास होता है. इसलिए सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले कई वकील भी AOR बनने का सपना देखते हैं. यह एग्जाम सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) आयोजित कराती है और इसे देश के सबसे कठिन कानूनी एग्जाम्स में से एक माना जाता है.

कितना कठिन है एग्जाम 

इस साल यह एग्जाम पास करने वालों में AOR हर्षिता चौबे भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह कारनामा किया है. हर्षिता पिछले 8 सालों से वकालत कर रही हैं और सुप्रीम कोर्ट में दो साल तक प्रैक्टिस कर चुकी हैं. उसी दौरान उन्हें AOR की भूमिका के बारे में पता चला. हर्षिता चौबे ने कहा कि AOR एग्जाम काफी कठिन होता है. उन्होंने बताया कि इसका सिलेबस बहुत बड़ा होता है और तैयारी के लिए नियमित पढ़ाई जरूरी होती है. हर्षिता ने आगे कहा कि अक्सर वकील जब लॉ स्कूल से निकलकर प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं, तो पढ़ाई की आदत धीरे-धीरे छूट जाती है. ऐसे में प्रैक्टिस के साथ पढ़ाई को साथ लेकर चलना मुश्किल हो जाता है.

कैसे करें AOR एग्जाम की तैयारी

AOR एग्जाम की तैयारी के लिए SCAORA लेक्चर्स कंडक्ट कराती है, जिसमें कई जाने-माने सीनियर वकील भाग लेते हैं. इन लेक्चर्स का स्टडी मटेरियल उम्मीदवारों के लिए काफी उपयोगी माना जाता है. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट भी समय-समय पर लेक्चर आयोजित करता है. परीक्षा की तैयारी के लिए कई किताबें और स्टडी मटेरियल भी उपलब्ध हैं, जिन्हें पहले के AORs ने लिखा है.

नए AOR का स्वागत करते हैं CJI

AOR बनने वाले वकीलों का सुप्रीम कोर्ट में स्वागत किया जाता है. इस दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) नए AOR को उनकी जिम्मेदारियों और ड्यूटीज के बारे में बताते हैं. सुप्रीम कोर्ट में अब रजिस्टर्ड AOR की संख्या अब लगभग 3000 पहुंच गई है.

Featured Video Of The Day
US Attack Iran | Crude Oil | जब तेल को लेकर छिड़ी डिबेट में 'जंग' एंकर ने धागे खोल दिए | War news