UPSC Result: दर्जी की बेटी का कमाल, UPSC एग्जाम पास कर बनी अफसर, गरीब परिवार की निहारिका की सक्सेस स्टोरी

UPSC Result 2025: निहारिका सिन्हा ने रांची से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद जेवियर कॉलेज, कोलकाता में दाखिला लिया. 2023 में यहां से राजनीति शास्त्र में स्नातक हासिल की. फिर UPSC एग्जाम की तैयारी के लिए दिल्ली आ गई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UPSC Result 2025: निहारिका सिन्हा को पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली.

UPSC Result: पिता दर्जी लेकिन बेटी अब अफसर बनने जा रही है. झारखंड के छोटे शहर से सफलता की ऐसी कहानी निकली है, जिसे पढ़कर आपको भी यकीन हो जाएगा की कामयाबी सिर्फ मेहनत के बल पर ही मिलती है. झारखंड की निहारिका सिन्हा ने UPSC एग्जाम 2025 में ऑल इंडिया रैंक 365 हासिल की है. साहिबगंज जिले के कुलीपाड़ा की रहने वाली निहारिका सिन्हा ने अपने दूसरे प्रयास में ये रैंक हासिल की है.

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में निहारिका सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया. निहारिका बेहद साधारण परिवार से आती हैं. उनके पिता निरंजन सिन्हा पेशे से दर्जी हैं, जबकि मां शबनम कुमारी स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर नर्स के पद पर कार्यरत हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद निहारिका ने अपने किस्मत को बदलकर दिखाया है. निहारिका ने अपना लक्ष्य साफ रखा है और दिन रात मेहनत की.

निहारिका सिन्हा ने 2018 में सेंट जेवियर स्कूल, साहिबगंज से दसवीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने 2020 में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली, रांची से 12वीं की पढ़ाई पूरी की. आगे की पढ़ाई के लिए निहारिका सिन्हा ने जेवियर कॉलेज, कोलकाता से 2023 में दाखिला लिया और यहां से राजनीति शास्त्र में स्नातक हासिल की.  

दिल्ली आकर की एग्जाम की तैयारी

डिग्री हासिल करने के बाद वह यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं. दिल्ली में यूपीएससी एग्जाम की कोचिंग ली. हालांकि निहारिका को पहले प्रयास में सफलता नहीं मिली. मेंस परीक्षा पास करने से चूक गई. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से मेहनत करने में लग गई. इसी मेहनत के कारण दूसरे प्रयास में उन्होंने अपना सपना सच कर दिखाया और  UPSC एग्जाम 2025 को पास कर लियानिहारिका सिन्हा ने रांची से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद जेवियर कॉलेज, कोलकाता में दाखिला लिया.  2023 में यहां से राजनीति शास्त्र में स्नातक हासिल की. फिर UPSC एग्जाम की तैयारी के लिए दिल्ली आ गई..

ये भी पढ़ें- UPSC इंटरव्‍यू में अपनी साड़ी के सवाल पर ऐसा रोचक जवाब देकर वैभवी बनी IAS, बचपन में मां को खोया

Featured Video Of The Day
Nepal Election 2026 Results | Balen Shah | नेपाल में बालेन शाह की जीत का PM मोदी से क्या है कनेक्शन? | Kathmandu