UP Board Result: बिहार, राजस्थान और मध्यप्रदेश बोर्ड ने अपने राज्यों की 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. इसी तरह से CBSE ने भी बुधवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया है. वहीं अब इंतजार यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों का है. अन्य राज्यों की तरह ही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा मार्च में खत्म हो गई थी. उम्मीद है कि कुछ दिनों में ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद रिजल्ट जारी कर देगा. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा में इस साल 55 लाख छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया है. ये परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी. जो कि दो पालियों में आयोजित की गई थी.
- 10वीं और 12वीं परीक्षा की आंसर की का मूल्यांकन 4 अप्रैल, 2026 को पूरा हो गया है. बोर्ड अब रिजल्ट जारी करने के अंतिम चरण में हैं.
- पास होने के लिए बच्चों को हर विषय में कम-से-कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे.
- अगर एक या दो विषयों में 33% से कम अंक कोई बच्चा लाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा, ताकि वो अपना साल बचा सके.
- ऑनलाइन रिजल्ट घोषित होने के कुछ हफ़्तों बाद, मार्कशीट छात्र अपने स्कूलों से हासिल कर सकेंगे.
कैसे चेक करें यूपी बोर्ड का रिजल्ट
परिणाम 20 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच घोषित होने की उम्मीद है. UPMSP की और से बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव हो जाएगा. जिसपर क्लिक कर छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोर्ड की जरूरत पड़ेगी. इसलिए इन्हें पहले से तैयार रखें