UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड कॉपी चेकिंग में बड़ा बदलाव, अब गलत जवाब पर भी मिलेंगे नंबर

यूपी बोर्ड की लगभग 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं को चेक करने का काम 18 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है. बोर्ड का लक्ष्य है कि मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते तक कॉपियां चेक करने का काम निपटा लिया जाए. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फॉर्मूला सही लिखा है या आधी कैलकुलेशन सही की है आंशिक अंक (Partial Marks) जरूर मिलेंगे.

UPMSP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) यानी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं. बता दें इस बार का रिजल्ट पिछले सालों के मुकाबले काफी अलग होने वाला है. बोर्ड ने कॉपियां चेक करने और नंबर देने के तरीके (Marking System) में कुछ ऐसे बड़े बदलाव किए हैं, जो सीधे तौर पर छात्रों को फायदा पहुंचाने वाले हैं. आपको बता दें कि बोर्ड ने CBSE की तरह स्टेप मार्किंग सिस्टम लागू कर दिया है. आइए जानते हैं क्या होता है स्टेप मार्किंग...

स्टेप मार्किंग क्यो होती है इससे छात्रों को क्यो होगा फायदे

इसका मतलब यह है कि अगर आपने किसी सवाल का फॉर्मूला सही लिखा है या आधी कैलकुलेशन सही की है, लेकिन आखिरी उत्तर गलत आ गया, तो भी आपको उस मेहनत के आधे या आंशिक अंक (Partial Marks) जरूर मिलेंगे. इस बदलाव से फेल होने वाले बच्चों की संख्या में भारी कमी आने की उम्मीद है.

18 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड की लगभग 3 करोड़ आंसर शीट को चेक करने का काम 18 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है. बोर्ड का लक्ष्य है कि मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल के पहले हफ्ते तक कॉपियां चेक करने का काम निपटा लिया जाए.  इस बार कॉपियों में नंबरों की हेराफेरी रोकना भी बड़ी चुनौती है, इसलिए मार्क्स ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा भी शुरू की गई है.

कॉपियों में पैसे रखने वालों की अब खैर नहीं

अक्सर छात्र पास होने की उम्मीद में अपनी आंसर कॉपी में नोट (Currency Notes) कर देते हैं. इस बार बोर्ड ने चेतावनी दी है कि अगर किसी की कॉपी में कैश मिला, तो छात्र के साथ-साथ वहां मौजूद इन्विजिलेटर पर भी कड़ी कार्रवाई होगी. परीक्षा रद्द की जा सकती है और वह पैसा सरकारी खजाने में जमा कर लिया जाएगा. 

Advertisement

वहीं, OMR शीट को लेकर भी राहत दी गई है, क्योंकि अब छात्रों के रोल नंबर और विषय पहले से ही प्रिंट होकर आ रहे हैं, जिससे छोटी गलतियों की गुंजाइश खत्म हो गई है.

यह भी पढ़ें-SSC Exam Calendar 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, SSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर
Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 के बीच महिला के घर में घुसने के आरोप में IPS Ajay Pal के ऊपर FIR | Yogi