UP Board Result 2026: हाईटेक हुई यूपी बोर्ड की मार्कशीट, 16 सिक्योरिटी फीचर्स और वॉटरप्रूफ बॉडी के साथ इस दिन आएगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की मार्कशीट में हुए 16 बड़े बदलाव. अब वॉटरप्रूफ और नॉन-टीयरएबल होगी मार्कशीट. जानें कब आएगा रिजल्ट और क्या हैं नए फीचर्स.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
यूपी बोर्ड की मार्कशीट अक्सर फर्जीवाड़े का शिकार होती रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

UP Board Marksheet New Changes: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इस बार 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़े बदलाव की तैयारी कर ली है. अगर आप भी इस साल यूपी बोर्ड की परीक्षा दे चुके हैं, तो यह खबर आपके काम की है. बोर्ड अब जो मार्कशीट जारी करेगा, वह न केवल देखने में अलग होगी बल्कि उसे कॉपी करना या फर्जी तरीके से बनाना नामुमकिन होगा.

आइए जानते हैं कि इस बार आपकी मार्कशीट में क्या-क्या खास होने वाला है.

यूपी बोर्ड की मार्कशीट अक्सर फर्जीवाड़े का शिकार होती रही है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. बोर्ड इस बार अपनी मार्कशीट को 16 तरह के सिक्योरिटी फीचर्स से लैस कर रहा है. इनमें से कुछ फीचर्स तो आप अपनी आंखों से देख पाएंगे, जैसे कि होलोग्राम और विशेष कोडिंग. वहीं, कुछ फीचर्स इतने एडवांस होंगे कि उन्हें केवल अल्ट्रावॉयलेट (UV) लाइट या खास लेंस की मदद से ही देखा जा सकेगा.

इसमें रेनबो प्रिंटिंग और खास वॉटरमार्क का भी इस्तेमाल किया गया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कोई भी जालसाज इसकी फोटोकॉपी करके या एडिटिंग करके असली जैसी मार्कशीट नहीं बना पाएगा.

न फटेगी, न पानी में गलेगी

अक्सर छात्रों की शिकायत होती थी कि मार्कशीट पुरानी होने पर फटने लगती है या पानी गिरने पर खराब हो जाती है. बोर्ड ने इस समस्या का भी परमानेंट इलाज ढूंढ लिया है.

वॉटरप्रूफ

नई मार्कशीट पूरी तरह से वॉटरप्रूफ होगी, यानी पानी गिरने पर यह गलेगी नहीं.

नॉन-टीयरएबल

इसे आप आसानी से फाड़ भी नहीं पाएंगे क्योंकि इसे खास मजबूत मटेरियल से बनाया जा रहा है.

A-4 साइज में होगी मार्तशीट

अब मार्कशीट पहले जैसी छोटी नहीं बल्कि A-4 साइज में आएगी, जो देखने में ज्यादा प्रोफेशनल और लंबी होगी.

UP Board Result Date 2026 - कब आएगा रिजल्ट?

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च 2026 को खत्म हो चुकी हैं. अब सबकी नजरें रिजल्ट पर हैं. जानकारी के मुताबिक, कॉपियों की चेकिंग का काम 18 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा.

Advertisement

पिछले सालों का रिकॉर्ड देखें, तो कॉपियां चेक होने के 10 से 15 दिनों के भीतर रिजल्ट आ जाता है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल के दूसरे या तीसरे हफ्ते में यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो सकता है. 

UP Board Result 2026: अब कंप्यूटर ऑपरेटर सीधे चढ़ाएंगे नंबर, क्या 15 दिन पहले आ जाएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran War: US F-15 Fighter Jet Iran ने मार गिराया! लापता Pilot in Enemy Territory कैसे करेगा Survive?