UP बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए किए कड़े इंतजाम, एग्जाम देने वाले छात्र एक बार जरूर पढ़ ले नियम

परीक्षा के दौरान किसी तरह की नकल न हो इसको लेकर नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी. साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी. ताकि किसी भी तरह की गलत अफवाह को फैलने से रोकी जा सके. परीक्षा में बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेश के 8,033 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित होंगी.

UP Board Exam 2026 : यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा कुछ ही दिनों में शुरू होने जा रही है. 10वीं की परीक्षा OMR शीट पर होगी. दरअसल पेपर में पूछे गए 20 सवाल के जवाब OMR शीट पर भरने होंगे. इस बार ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों के Serial Number और विषय पहले से लिखे होंगे. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि परीक्षा के दौरान OMR शीट को लेकर किसी भी तरह की गलती न हो. साथ ही प्रश्नपत्रों में केंद्रवार कोडिंग होगी. इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने क्लास 10 और क्लास 12 के स्टूडेंट्स के लिए एक स्टेट-लेवल लाइव गाइडेंस सेशन ऑर्गनाइज किया था. बता दें UP बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं परीक्षा  18 फरवरी से शुरू हो रही है. जो कि 12 मार्च तक चलेगी.

इस बार होंगे कड़े इंतजाम 

  1. यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान नकल रोकने और पारदर्शी बनाए रखवे के लिए राज्य सरकार ने कड़े इंतजाम किए हैं.
  2. सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी होंगे, जिससे हर किसा पर नजर रखी जाएगी. जनपद स्तर पर कंट्रोल व मॉनीटरिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं. 
  3. परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र खोलने की प्रक्रिया पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी. स्ट्रांग रूम से केवल सही प्रश्नपत्र की ही निकासी सुनिश्चित की जाए.
  4. नकल की रोकथाम के लिए नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी. साथ ही सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गलत अफवाह ने फैले. परीक्षा में बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
  5. आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़, बलिया, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोण्डा सहित 18 जनपदों को संवेदनशील घोषित किया गया है. इन जनपदों के अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का प्रतिदिन दो बार निरीक्षण कराया जाए और एसटीएफ व एलआईयू के माध्यम से विशेष निगरानी रखी जाए.

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेश के 8,033 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में आयोजित होंगी. परीक्षा में कुल 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र शामिल.

Featured Video Of The Day
T20 World Cup 2026: IND vs PAK सबसे बड़ा मुकाबला LIVE, बारिश करेगी माहौल ख़राब? | Cricket News | PAK