विज्ञापन

UP Board Result: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में होगी देरी, बोर्ड ने बताया किस वजह से पड़ेगा असर

UP Board Result Delay: यूपी बोर्ड ने कॉपियों की जांच की तारीख बढ़ा दी है, जिससे 10वीं और 12वीं के छात्रों को रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

UP Board Result: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट में होगी देरी, बोर्ड ने बताया किस वजह से पड़ेगा असर
UP Board Result Delay

UP Board Result Delay: यूपी में इस बार 10वीं और 12वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. परीक्षा खत्म होने के बाद जहां स्टूडेंट्स को उम्मीद थी कि जल्द ही उनका रिजल्ट आ जाएगा, वहीं अब कॉपियों की जांच की तारीख बढ़ने से ये इंतजार लंबा हो गया है. लाखों छात्र हर दिन रिजल्ट की अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब उन्हें कुछ दिन और रुकना होगा. बोर्ड का कहना है कि ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कॉपियों की जांच सही तरीके से हो सके और किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके.

छुट्टियों की वजह से बदला शेड्यूल

दरअसल कॉपियों की चेकिंग का काम बीच में रुक गया था. 21 मार्च को ईद-उल-फितर और 26 और 27 मार्च को राम नवमी की छुट्टियों की वजह से कई केंद्रों पर काम नहीं हो पाया. इसी कारण तय समय तक जांच पूरी नहीं हो सकी. अब बोर्ड ने नई तारीख तय करते हुए कॉपियों की जांच 4 अप्रैल 2026 तक करने का फैसला लिया है.

बोर्ड ने दिए साफ निर्देश

बोर्ड ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को कहा है कि नई तारीख तक हर हाल में कॉपियों की जांच पूरी करें. इसके बाद 5 अप्रैल तक सभी कॉपियों को संबंधित दफ्तर में जमा करना जरूरी होगा. इससे आगे की प्रक्रिया समय पर शुरू की जा सकेगी.

रिजल्ट में हो सकती है देरी

कॉपियों की जांच लेट होने का सीधा असर रिजल्ट पर पड़ेगा. ऐसे में 10वीं और 12वीं दोनों के छात्रों को रिजल्ट के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. हालांकि बोर्ड कोशिश कर रहा है कि रिजल्ट ज्यादा देर से न आए, लेकिन कुछ दिन की देरी संभव है.

53 लाख छात्रों पर असर

इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में करीब 53 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. इनमें 10वीं और 12वीं दोनों के छात्र शामिल हैं. इतने बड़े स्तर पर परीक्षा होने की वजह से कॉपियों की जांच भी बड़े स्तर पर होती है, इसलिए थोड़ी सी देरी का असर लाखों छात्रों पर पड़ता है.

Free UPSC Coaching: जामिया मिलिया इस्लामिया में फ्री UPSC कोचिंग की आवेदन शुरू, 6 जून को होगा एंट्रेंस एग्जाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com