13 minutes ago

UP Board 12th Result 2026, UPMSP Intermediate Sarkari Result Download Link LIVE: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. लंबे इंतजार और कड़ी मेहनत के बाद अब वह घड़ी आ गई है, जब छात्रों का परीक्षा परिणाम उनके सामने होगा. उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से इस साल करीब 25.48 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट यानी 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनकी किस्मत का फैसला अब से कुछ ही देर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर होने जा रहा है. इसके अलावा आप ndtv.com पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चली थीं. बोर्ड ने बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई थी ताकि पारदर्शिता बनी रहे. अब रिजल्ट घोषित होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाकर देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने की संभावना रहती है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और स्कूल कोड पहले से ही लिखकर रख लें ताकि बिना किसी देरी के अपना परिणाम देख सकें.

UP Board 12th Result 2026 LIVE UPDATES: 

Apr 23, 2026 10:36 (IST)

UP Board Result LIVE: ओरिजिनल मार्कशीट कहां से मिलेगी

UP Board Result LIVE: रिजल्ट जारी होने के बाद आप ऑनलाइन केवल प्रोविज़नल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. वहीं ओरिजिनल मार्कशीट बच्चों को उनके स्कूल से ही मिलेगी.  जो रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के बाद  स्कूल से मिल जाएगी.

Apr 23, 2026 10:02 (IST)

UP Board Result 2026: रिजल्ट आने से पहले बच्चे होने लगते हैं परेशान, इन चीजों में लगाकर रखें उनका मन

UP Board Result 2026:  यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित होगा. लाखों बच्‍चों का इंतजार खत्‍म होगा. पर बोर्ड नतीजे आने से पहले काफी नर्वस रहते हैं.

Apr 23, 2026 09:53 (IST)

UP Board Result: Digilocker में इस तरह चेक करें रिजल्ट

UP Board Result: यूपी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट से ठीक पहले डिजीलॉकर का क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है. इस क्यूआर कोड पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

Apr 23, 2026 09:24 (IST)

UP Board 12th Result LIVE: पास होने के लिए चाहिए कितने पासिंग मार्क्स

UP Board 12th Result LIVE: यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए उम्मीदवारों को हर एक विषयों में

33 अंक चाहिए. साथ ही सभी विषयों का कुल प्रतिशत भी 33 अंक होने चाहिए.

Advertisement
Apr 23, 2026 09:09 (IST)

UP Board 12th Result LIVE:रोल नंबर या स्कूल कोड भूलने पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

UP Board 12th Result LIVE: अगर किसा छात्र का रोल नंबर या स्कूल कोड खो गया है तो वो UPMSP Result 2026 देखने के लिए तुरंत अपने स्कूल से संपर्क करे. स्कूल की और से सारी जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी.

Apr 23, 2026 08:42 (IST)

UP Board Result QR Code: QR कोड से ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट, आज शाम 4 बजे होगा जारी

UP Board Result QR Code: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से प्रेस नोट जारी कर तारीख का ऐलान किया गया है, इसमें बताया गया है कि आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके अलावा डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट देख सकते हैं. छात्रों के लिए एनडीटीवी पर भी रिजल्ट देखने का बड़ा मौका है, प्रोसेस भी आसान है और सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करने से आप सीधे बोर्ड पेज पर पहुंच जाएंगे. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट एनडीटीवी के QR कोड से चेक कर सकते हैं

Advertisement
Apr 23, 2026 08:36 (IST)

UP Board Result LIVE: NDTV Education पेज पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

UP Board Result LIVE: NDTV Education पेज पर जाकर भी आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए आपको NDTV Education वेबसाइट पर जाना होगास, ndtv.com/education/results. इस पेज पर आपको "Uttar Pradesh Board Exam Results 2026" टैब दिखेगा. इसपर क्लिक करना होगा. Class 10 या Class 12 का रिजल्ट टैब लिखा होगा. अपने क्लास के हिसाब से आप लिंक चुने और पूछी गई जानकारी भरें. रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा.

Apr 23, 2026 08:26 (IST)

UP Board Result QR Code: QR कोड से ऐसे चेक करें यूपी बोर्ड रिजल्ट, आज शाम 4 बजे होगा जारी

UP Board Result QR Code: यूपी बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि रिजल्ट आज 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Apr 23, 2026 08:23 (IST)

UP Board Result LIVE: SMS के ज़रिए चेक करें रिजल्ट

UP Board Result LIVE: SMS के जरिए भी रिजल्ट को चेक किया जा सकता है. रिजल्ट को चेक करने के लिए अपना12 Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेजें दें. रिजल्ट तुरंत आपके फोन पर आ जाएगा.

Featured Video Of The Day
Kanpur News: Temple में Husband को चकमा देकर Lover संग Eloped हुई New Bride, 7 Lakhs की चोरी