46 minutes ago

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे कुछ ही दिनों में जारी किए जा सकते हैं. माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मार्च में खत्म हो गई थी और इस साल  53 लाख से अधिक बच्चों ने यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है.  हाईस्कूल के 27 लाख 61 हजार 696 और इंटरमीडिएट के 25 लाख 76 हजार 82 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं. जो की अब नतीजे जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा है कि अगले हफ्ते तक यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी हो जाएंगे.  माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर नतीजों को जारी किया जाएगा. 

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE:

Apr 17, 2026 11:18 (IST)

इस बार नकल रोकने के लिए किए गए थे विशेष सुरक्षा के इतंजाम

इस साल परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए  विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए थे. ताकि एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की नकल न की जा सके.

Apr 17, 2026 10:18 (IST)

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: साइबर ठगों से सावधान रहने छात्र

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी करने से पहले एक नोटिस जारी कर छात्रों-अभिभावकों को साइबर ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है.  छात्रों को सलाह दी है कि वे सतर्क रहें और अपनी निजी जानकारी किसी से शेयर न करें. 

Apr 17, 2026 09:31 (IST)

UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: कॉपियों चेकिंग का काम 4 अप्रैल को हो गया है पूरा

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों चेकिंग का काम 4 अप्रैल को पूरा कर ली गई था. आमतौर पर कॉपियों की जांच के 20 से 25 दिन के अंदर रिजल्ट को जारी कर दिया जाता है.

Featured Video Of The Day
सीजफायर की दलाली के बाद भीख का कटोरा लेकर कहां पहुंच गए पाकिस्तानी पीएम?