राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का तबादला, सीकर, दौसा, फलौदी और सिरोही को मिले नए एसपी

राजस्थान सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस फेरबदल में सीकर, दौसा, फलौदी और सिरोही को नए पुलिस अधीक्षक मिले हैं. जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और पुलिस मुख्यालय में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
rajasthan ips transfer list 14 officers reshuffle sikar dausa phalodi sirohi new sp
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • राजस्थान सरकार ने तीन अक्टूबर को 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं
  • सीकर, दौसा, फलौदी और सिरोही जिले के पुलिस अधीक्षक पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं
  • जयपुर में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था और क्राइम के पदों पर अजय सिंह और विकास शर्मा की न‍ियुक्ति

राजस्थान सरकार ने तीन अक्टूबर को 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी किए हैं. राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के फेरबदल से सीकर, दौसा, फलौदी और सिरोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदल गए हैं.  

राजस्‍थान में क‍िस IPS का कहां तबादला?

अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, जयपुर बनाया गया है.
विकास शर्मा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
राजीव पचार को डीआईजी, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है.
मनीष अग्रवाल को एसपी, एससीआरबी, जयपुर लगाया गया है.
संजीव नैन को एसपी, सीकर बनाया गया है.
योगेश गोयल को डीसीपी, क्राइम, जयपुर नियुक्त किया गया है.
सतनाम सिंह को एसपी, एसओजी, जयपुर लगाया गया है.
पीयूष दीक्षित को एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), जयपुर बनाया गया है.
कुन्दन कंवरिया को एसपी, दौसा नियुक्त किया गया है.
प्रवीण नायक नूनावत को डीसीपी, ट्रैफिक, जयपुर बनाया गया है.
अजेय सिंह राठौड़ को एसपी, सिरोही नियुक्त किया गया है.
आदित्य काकड़े को एसपी, फलौदी बनाया गया है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 RAS अफसरों के तबादले, कई SDM बदले गए 

यह भी पढ़ें- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 IAS अफसरों के तबादले, KGMU-AKTU के कुलसचिव आपस में बदले

Featured Video Of The Day
UP Election 2027 : सीट बंटवारे पर बवाल! Rahul-Akhilesh में तनाव! फंसेगा चुनाव ?
Topics mentioned in this article
IPS
Rajasthan News
Transfer