RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड रिजल्ट के बाद कैसे चुनें सही स्ट्रीम? अपनाएं एक्सपर्ट्स के ये 5 टिप्स

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी हो रहा है. रिजल्ट के बाद बहुत से स्टूडेंट्स साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स चुनने में कंफ्यूज हो जाते हैं. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां जानिए एक्सपर्ट्स के अनुसार सही स्ट्रीम चुनने के तरीके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आज राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान के 10 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. जैसे ही मार्कशीट हाथ में आएगी, सबसे बड़ा सवाल सामने खड़ा होगा, 'अब आगे क्या. साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स. अक्सर छात्र दूसरों की देखा-देखी गलत सब्जेक्ट चुन लेते हैं और बाद में पछताते हैं. अगर आप भी 11वीं में स्ट्रीम को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो यहां जानिए एक्सपर्ट्स के बताए 5 टिप्स, जो आपको बेहतर स्ट्रीम चुनने में मदद कर सकते हैं.

10वीं के बाद सही स्ट्रीम चुनने के 5 टिप्स

1. नंबरों के पीछे न भागें, अपनी पसंद देखें

एजुकेशनल एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपके मैथ्स में 90 नंबर आए हैं, लेकिन आपको हिस्ट्री पढ़ना पसंद है, तो जबरदस्ती साइंस न लें. नंबर सिर्फ एक दिन की मेहनत दिखाते हैं, लेकिन करियर पूरी जिंदगी का सवाल है. वही चुनें जिसे पढ़ने में आपको मजा आता है.

2. किसी की देखा-देखी बिल्कुल न करें

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कभी भी किसी की देखा-देखी नहीं करनी चाहिए. 'मेरा बेस्ट फ्रेंड साइंस ले रहा है, तो मैं भी ले लूं', यह सबसे बड़ी गलती है. हर किसी की काबिलियत अलग होती है. अपने दोस्त के करियर प्लान के चक्कर में अपना भविष्य दांव पर न लगाएं.

3. खुद से पूछें आगे क्या बनना है

अगर आपका सपना इंजीनियर या डॉक्टर बनने का है, तो साइंस (PCM-PCB) लें. अगर बिजनेस या बैंकिंग में जाना है, तो कॉमर्स बेस्ट रहेगा. वहीं, अगर आप IAS, वकील या पत्रकार बनना चाहते हैं, तो आर्ट्स आपके लिए सबसे अच्छा रास्ता है.

Advertisement

4. एक्सपर्ट और बड़ों की सलाह जरूर लें

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जब भी इस तरह का कंफ्यूजन पैदा हो, तो रिजल्ट आने के बाद अपने स्कूल के टीचर्स या करियर काउंसलर से खुलकर बात करना चाहिए. वो आपकी खूबियों को अच्छी तरह से जानते हैं और आपको सही गाइडेंस दे सकते हैं. अपने पैरेंट्स से भी इसे लेकर जरूर बात करें.

5. हर स्ट्रीम में है स्कोप

एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज के दौर में यह सोचना गलत है कि सिर्फ साइंस में ही पैसा, फ्यूचर और ग्रोथ है. आर्ट्स और कॉमर्स पढ़कर भी लोग लाखों-करोड़ों का पैकेज ले रहे हैं. बस जरूरत है उस सब्जेक्ट में मास्टर बनने की. इसलिए हमेशा अपनी पसंद और इंट्रेस्ट को ही प्रोयरिटी देनी चाहिए.

Advertisement

ये भी पढ़ें- RBSE 8th Result 2026 OUT : राजस्थान बोर्ड ने क्यों रोका 2209 छात्रों का रिजल्ट? जानें कब जारी होगा इनका परिणाम

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026: Rashbehari Seat पर तगड़ा मुकाबला! स्वपन दासगुप्ता vs देवाशीष कुमार