Pariksha Pe Charcha: पीएम मोदी के लिए टिफिन पैक करके लाए छात्र, चखाए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के पकवान

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों के लाए कई पकवान खाए साथ ही इनके बारे में पूछा. पीएम मोदी को छात्रों ने बताया कि इन्हें कैसे तैयार किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
परीक्षा पे चर्चा

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर छात्रों के साथ बाचतीत की. इस इवेंट का दूसरा पार्ट आज जारी किया गया, जिसमें पीएम मोदी ने अलग-अलग राज्यों के छात्रों से सीधे बातचीत की और उनके सवालों के जवाब भी दिए. इस दौरान कुछ बच्चे पीएम मोदी के लिए अपने घरों से खास चीजें लेकर आए थे. जब टिफिन खोले गए तो पीएम मोदी ने इन पकवानों को खाया और दूसरे बच्चों को भी खिलाया. 

पीएम मोदी को छात्रों ने खिलाए पकवान

परीक्षा पे चर्चा के दौरान पीएम मोदी को एक बच्चे ने चकली खिलाई, जिसे वो टिफिन में पैक करके लाया था. पीएम मोदी ने पूछा कि ये कैसे बनती है. बच्चे ने पीएम को बताया कि बेसन को गोल आकार देकर इसे तला जाता है और ये नमकीन होता है. इसे ज्यादातर दिवाली के टाइम बनाया जाता है. एक दूसरी छात्रा ने पीएम मोदी को खुरमी खिलाई. उसने बताया कि ये गुड़, आटे और सूजी से बनी होती है. पीएम मोदी ने ये सभी पकवान खुद भी खाए और दूसरे छात्रों को भी अपने हाथों से खिलाए. 

छुट्टी पर कहां जाना चाहिए?

एक छात्र ने पूछा कि एग्जाम्स के बाद छुट्टियों पर जाने का बहुत मन होता है. क्या आप इंडिया में ऐसी पांच जगह बता सकते हैं, जहां हम जा सकते हैं. इस पर पीएम मोदी ने छात्र से पूछा कि आप किस तहसील से हैं, जिस पर छात्र ने बताया कि रायपुर तहसील से हूं. पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले ये देखो कि रायपुर तहसील में कौन-कौन सी चीजें हैं, इसकी पूरी लिस्ट बनाओ. फिर जिले और राज्य की लिस्ट बनाओ. हमें कहीं भी जाना हो, स्टूडेंट के तौर पर जाना है, तभी मजा आएगा.

पैशन जरूरी है या पढ़ाई?

पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब भी दिया कि पैशन फॉलो करना चाहिए या फिर पढ़ाई जरूरी है. उन्होंने कहा, पैशन और पढ़ाई दोनों ही उपयोगी हैं. मान लीजिए आपको आर्ट का शौक है और आपने साइंस का कोई विषय पढ़ा और उसमें कोई केमिकल मिलाने की चर्चा है. आप पहले एक कागज में लैब बनाइए और फिर केमिकल के नाम लिखिए. फिर ऐसे ही दूसरा चित्र बनाइए. इसमें एक साथ आपकी दोनों चीजें हो जाएंगीं.

Pariksha Pe Charcha 2026: अच्छा लीडर बनने के लिए कौन सी क्वालिटी सबसे जरूरी, PM मोदी ने छात्रों को बताया सीक्रेट

Featured Video Of The Day
UP Budget Session 2026: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र आज, हंगामे के पूरे आसार! | Yogi | Akhilesh Yadav