Pariksha Pe Charcha 2026: क्या इंसानों को AI से डरना चाहिए? परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी ने दिया जवाब

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड जारी हो चुका है, इसमें पीएम मोदी ने कई राज्यों के छात्रों से बातचीत की और उनसे सवाल भी किए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Pariksha Pe Charcha 2026

Pariksha Pe Charcha 2026: बोर्ड एग्जाम से पहले पीएम मोदी लगातार छात्रों से बातचीत कर रहे हैं. इसी क्रम में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का दूसरा एपिसोड जारी किया गया, जिसमें पीएम मोदी कई राज्यों के छात्रों के साथ बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस दूसरे एपिसोड में पीएम मोदी ने छात्रों के कई सवालों के जवाब दिए. एक छात्र ने जब एआई के खतरे के बारे में सवाल किया तो पीएम मोदी ने इसका सटीक जवाब देते हुए बताया कि हमें क्या करना चाहिए. 

एआई से डरना चाहिए या नहीं?

एक छात्र ने पीएम मोदी से पूछा, एआई का प्रभाव बढ़ता ही जा रहा है, कई कंपनियों में इंसानों के अलावा एआई कर्मचारी भी होते हैं, क्या इससे डरना चाहिए? इस पर पीएम मोदी ने कहा, हर युग में जब नई टेक्नोलॉजी आती है तो चर्चा होती है. कंप्यूटर आया तो ऐसी ही चर्चा हुई थी. हमें किसी भी चीज से नहीं डरना चाहिए. हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम उसके गुलाम नहीं बनेंगे, मैं ही निर्णायक रहूंगा, वो मेरा मालिक नहीं बनेगा. कई बच्चों का मोबाइल मालिक बन जाता है, मोबाइल नहीं है तो खाना नहीं खाते हैं. एक बार मन में ये पक्का कर लें कि मैं किसी का गुलाम नहीं बनूंगा. मैं एआई से पूछूं कि कौन सी किताब अच्छी है, इसे कहां से खरीद सकते हैं... ये अच्छी बात है. लेकिन अगर आप उससे कहें कि तुम ही सब कुछ बता तो ये ठीक नहीं है. 

एग्जाम के दौरान मन को शांत कैसे करें?

पीएम मोदी से एक बच्चे ने सवाल पूछा कि एग्जाम के दौरान खुद को शांत कैसे रख सकते हैं. इस पर उन्होंने कहा, आप मानकर चलिए कि आपने जो सुना है, आपने जो पढ़ा है, वो बेकार नहीं गया है. वो कहीं न कहीं स्टोर तो हुआ है. आप शांत मन से एग्जाम दीजिए. अगर आपको अच्छा विद्यार्थी बनना है तो उस विषय पर ग्रिप होनी जरूरी है. एक अच्छा खिलाड़ी, अच्छा खिलाड़ी इसलिए बनता है कि वो लगातार कॉम्पिटिशन करता रहता है. लगातार गिरता है और फिर उठता है.

Pariksha Pe Charcha 2026: अच्छा लीडर बनने के लिए कौन सी क्वालिटी सबसे जरूरी, PM मोदी ने छात्रों को बताया सीक्रेट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran War: Trump पर ईरान का तंज, Greenland को US Annexation से बचाने के लिए Europe को दिया ऑफर