बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 11वीं में एडमिशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिन छात्रों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा पास की है वो आवेदन कर सकते हैं. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक ऑनलाइन सिस्टम बनाया है, जिसका नाम 'ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स' (OFSS) है. इस सिस्टम की मदद से छात्र बिहार राज्य के सभी 38 जिलों में, BSEB से मान्यता प्राप्त और उससे जुड़े अलग-अलग कॉलेजों/स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन कर आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर या वोकेशनल विषयों में एडमिशन ले सकते हैं. आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल है. इसलिए समय रहते आप फॉर्म जमा कर दें.
छात्र ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन 'कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म' (CAF) के ज़रिए अलग-अलग स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं.
CBSE 10th Result 2026 से पहले बच्चे का दूसरे स्कूल में 11वीं में कराना हो एडमिशन तो क्या करें
नोट कर लें ये महत्वपूर्ण तारीख
| पंजीकरण कब से शुरू हो रहे हैं | 8 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 18 अप्रैल 2026 |
| आवेदन शुल्क | 350 रुपये |
| किन स्ट्रीम में ले सकते हैं दाखिला | विज्ञान, वाणिज्य, कला, कृषि और व्यावसायिक |
| पहली मेरिट सूची | जून 2026 में जारी होने सकती है |
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.net पर जाएं.
- होमपेज पर, OFSS Bihar 11th Admission 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर दिखेगा, इसपर क्लिक कर दें.
- क्लिक करते ही एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां पर रजिस्टर करना होगा.
- रजिस्ट्रेशन के बाद, आवेदन फॉर्म भर दें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फ़ॉर्म जमा करें.
कितनी है फीस
छात्रों को कुल 350 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसमें 150 रुपये आवेदन शुल्क और 200 रुपये शैक्षणिक संस्थान शुल्क के रूप में शामिल हैं. ये शुल्क नकद (ई-चालान के माध्यम से), नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए किया जा सकता है.