NEET PG Counselling के पहले राउंड का रजिस्ट्रेशन कल से शुरु, जानें काउंसलिंग प्रोसेस से लेकर जरूरी Document

NEET PG Counselling 2026 का शेड्यूल जारी हो गया है. पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगा. जानिए राउंड-वाइज कार्यक्रम, फीस, जरूरी दस्तावेज और सीट अलॉटमेंट प्रोसेस.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 10,000 रुपये जमा करने होंगे.

NEET PG Counselling 2026 : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) 12 अक्टूबर 2026 यानी कल से NEET PG Counselling 2026 के पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने जा रही है. ऐसे में अब कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे. रजिस्ट्रेशन विंडो 21 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी. MCC की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, इस बार काउंसलिंग कुल चार स्टेप्स में संपन्न होंगी. कैंडिडेट्स सुनिश्चित डेट्स के भीतर रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रोसेस पूरी कर सकेंगे. तो चलिए जानते हैं राउंड की काउंसलिंग की डेट और फीस और डॉक्यूमेंट्स.

राउंड-1 का पूरा शेड्यूल

पहले राउंड की शुरुआत सीट मैट्रिक्स के वैरिफिकेशन से होगी, जो 10 से 12 अक्टूबर तक चलेगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन और फीस 12 से 21 अक्टूबर के बीच जमा की जा सकेगी. चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 13 से 22 अक्टूबर तक अवलेवल रहेगी.

22 और 23 अक्टूबर को सीट आवंटन प्रोसेस पूरी की जाएगी और 24 अक्टूबर को रिजल्ट जारी होगा. जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.

दूसरे और तीसरे राउंड का शेड्यूल

दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन 6 से 11 नवंबर तक होगा, जबकि रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे. तीसरे राउंड की प्रोसेस 26 नवंबर से शुरू होगी और सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 4 दिसंबर को जारी किया जाएगा.

Advertisement

इसके बाद खाली बची सीटों के लिए Stray Vacancy Round आयोजित किया जाएगा. इसमें रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग 16 से 21 दिसंबर तक चलेगी. फाइनल रिजल्ट 24 दिसंबर को जारी होगा.

कितनी देनी होगी फीस?

50 फीसदी ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी, जबकि SC, ST और OBC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह 500 रुपये आवेदन फीस निश्चित किया गया है.

Advertisement

वहीं, सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 25,000 रुपये और रिजर्वड कैंडिडेट्स के उम्मीदवारों को 10,000 रुपये जमा करने होंगे. यह राशि रिफंडेबल रहेगी. जबकि, डीम्ड यूनिवर्सिटी की सीटों के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 5,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 2 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा.

आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी?

काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को NEET PG स्कोरकार्ड, MBBS डिग्री और मार्कशीट, मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, इंटर्नशिप सर्टिफिकेट, फोटो आईडी, बर्थ सर्टिफिकेट, कैटेगरी या दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तैयार रखना होगा. उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी भी पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें- CBSE Date Sheet 2027 LIVE: 10 और 12 की कब जारी होगी डेटशीट और कैसे डाउनलोड करें PDF, यहां जानिए हर अपडेट

Featured Video Of The Day
3 पुल, 35 घर बहे... नेपाल में फिर अचानक आया सैलाब, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी