विज्ञापन

NCERT किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' वाला चैप्टर लिखने वाले राइटर्स को बड़ी राहत, नहीं जाएगी नौकरी

NCERT Chapter Row: सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश को वापस लेते हुए एनसीईआरटी के तीन राइटर्स को बड़ी राहत दी है, ये वही लेखक हैं, जिन्होंने 8वीं की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला चैप्टर लिखा था और उसे अप्रूव किया था.

NCERT किताब में 'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार' वाला चैप्टर लिखने वाले राइटर्स को बड़ी राहत, नहीं जाएगी नौकरी

NCERT Chapter Row: NCERT की किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला चैप्टर लिखने के लिए जिम्मेदार तीन राइटर्स को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने तीनों लेखकों मिशेल डैनिनो, सुपर्णा दिवाकर और आलोक प्रसन्ना कुमार पर सरकारी नौकरियों से रोक लगाने वाला आदेश वापस लिया है. इससे पहले कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए आदेश जारी किया था कि इन सभी को तुरंत सभी सरकारी कामकाज से हटाया जाए. हालांकि अब इन सभी को राहत दे दी गई है. 

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया था आदेश

NCERT की कक्षा 8वीं किताब में  न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का एक चैप्टर जोड़ा गया था. इस चैप्टर में बताया गया कि कैसे कोर्ट भी भ्रष्टाचार से अछूते नहीं हैं. इसके लिए पूर्व सीजेआई के एक बयान का भी जिक्र किया गया था. मामला सामने आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस चैप्टर को तुरंत हटाने के आदेश जारी किए और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई  की बात कही. 

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि इन्हें तुरंत सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विश्वविद्यालयों में सरकार के वित्तपोषित सिलेबस और शैक्षणिक परियोजनाओं से अलग कर दिया जाए. इन लोगों को किसी भी सरकारी कामकाज में शामिल नहीं किया जाएगा. इस आदेश के बाद से ही तीनों राइटर्स की नौकरी पर संकट मंडरा रहा था, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने नरमी दिखाते हुए अपना आदेश वापल ले लिया है. 

न्यायपालिका की गरिमा पर प्रहार 

स्कूल की किताब में इस तरह के चैप्टर को सुप्रीम कोर्ट के जजों ने न्यायपालिका की गरिमा पर प्रहार बताया था. इसके बाद इस किताब की तमाम सॉफ्ट कॉपियों को भी हटाया गया और फिर से नया चैप्टर लिखने का आदेश जारी हुआ. वहीं NCERT की तरफ से बताया गया कि इस चैप्टर का उद्देश्य संवैधानिक समझ और संस्थागत सम्मान बढ़ाना था. इस चैप्टर में अदालतों में लंबित पड़े हजारों मामलों का जिक्र भी किया गया था.  

CBSE थ्री लैंग्वेज पॉलिसी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, छात्रों और पेरेंट्स ने लगाई गुहार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com