जज ने पुलिस अफसर को 45 मिनट तक खड़ा रखा, जानें कौन हैं मेरठ के SSP संतोष मूर्ति

Meerut SSP BBGTS Murthy: मेरठ के SSP बीबीजीटीएस मूर्ति को एक मामले को लेकर हाईकोर्ट ने तलब किया था, इस दौरान सजा के तौर पर उन्हें 45 मिनट तक कोर्ट में ही रहने का आदेश दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मेरठ SSP संतोष मूर्ति को हाईकोर्ट के जज ने दी सजा

मेरठ के SSP बीबीजीटीएस मूर्ति को हाईकोर्ट के जज ने 45 मिनट तक खड़ा रख दिया. ये पूरा मामला एक आरोपी की शादी से जुड़ा था, जिसमें उसने रेप पीड़िता से शादी करने का वादा कर जमानत मांगी थी, लेकिन बाद में मुकर गया. हाईकोर्ट ने पुलिस को आदेश दिए थे कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाए, लेकिन पुलिस ने उसे हाईकोर्ट की बजाय सीजेएम कोर्ट में पेश कर दिया. इसके बाद एसएसपी साहब को सीधे हाईकोर्ट तलब किया गया और कोर्ट रूम में 45 मिनट तक खड़ा रखा गया. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मेरठ के SSP संतोष मूर्ति कौन हैं और वो अक्सर किस बात को लेकर चर्चा में रहते हैं. 

कौन हैं मेरठ के SSP संतोष मूर्ति?

मूल रूप से आंध्र प्रदेश के तिरुपति से आने वाले संतोष मूर्ति का हाल ही में मेरठ के एसएसपी के तौर पर ट्रांसफर हुआ है. उनका पूरा परिवार हैदराबाद में रहता है. उन्होंने यूपीएससी क्रैक करने से पहले कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग और एमबीए किया था. इसके बाद 2014 में उन्होंने सिविल सर्विस परीक्षा पास की और IPS अधिकारी बन गए. संतोष मूर्ति 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. 

नाम को लेकर चर्चा में रहते हैं IPS मूर्ति

आईपीएस संतोष मूर्ति अपने पूरे नाम को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. उनकी नेम प्लेट में उनका नाम बीबीजीटीएस मूर्ति लिखा हुआ है. इससे लोगों को कंफ्यूजन रहता है कि आखिर अधिकारी का पूरा नाम क्या है. दरअसल उनका नाम काफी ज्यादा लंबा है, ऐसे में वो इसकी शॉर्टफॉर्म लिखते हैं. उनका नाम बाथल्ला बाल गंगाधर तिलक संतोष मूर्ति है. 

मेरठ आने से पहले संतोष मूर्ति SSP झांसी के पद पर तैनात थे. मेरठ पहुंचते ही उनके लुक को लेकर भी खूब चर्चा हुई. दरअसल संतोष मूर्ति चार्ज लेने के लिए अपनी पुलिस की वर्दी में नहीं, बल्कि धोती और कुर्ते में दफ्तर पहुंच गए थे. इसके बाद उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ था. 

जज ने 45 मिनट तक क्यों खड़ा कर दिया?

ताजा मामले की बात करें तो सरधना थाना क्षेत्र में नितीश उर्फ सेठी नाम के शख्स ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका रेप किया. इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और फिर उसने वादा किया कि वो लड़की से शादी करने के लिए तैयार है. हालांकि हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान वो मुकर गया, इस पर कोर्ट ने उसकी जमानत रद्द की और उसे जेल भेजने का आदेश दिया. 

Advertisement

इसके बाद आरोपी को पुलिस ने हाईकोर्ट में पेश करने की बजाय सीजेएम कोर्ट में पेश कर दिया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया. इस पर हाईकोर्ट के जज ने नाराजगी जताई और कहा कि एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति खुद पेश हों. एसएसपी मूर्ति के कोर्ट में पहुंचने के बाद जज ने उन्हें 45 मिनट तक कोर्ट में ही रहने का आदेश दिया, साथ ही भविष्य में सतर्क रहने की हिदायत भी दे डाली.

यह भी पढ़ें | हाथ में फीता लेकर सड़क मापने वाली लेडी IAS, शिवहर की तेज-तर्रार डीएम प्रतिभा रानी कौन हैं?

Advertisement

यह भी पढ़ें | 3 सरकारी नौकरियां हासिल करने वाली रुखसार बानो, रिजल्ट देख लिखा- Time is Over, Dream is Real

यह भी पढ़ें | 'जब काम करती हूं तो मां होने का गिल्ट होता है'...IIT बॉम्बे की रिसर्च स्कॉलर हेन्ना की कहानी

Featured Video Of The Day
दिल्ली के डेवलेपमेंट का नया रोडमैप क्या... NDTV रियल एस्टेट में मंत्री आशीष सूद
Topics mentioned in this article
Success Story
Meerut Ssp
BBGTS Murthy
Allahabad High Court

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं