Maharashtra Board MSBSHSE Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) के परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस बीच, DigiLocker के एक लेटेस्ट अपडेट ने हलचल तेज कर दी है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है.
DigiLocker ने क्या संकेत दिया?
आधिकारिक तौर पर डिजिलॉकर ने महाराष्ट्र बोर्ड के छात्रों के लिए Result सेक्शन को अपडेट करना शुरू कर दिया है. इसका मतलब है कि जैसे ही बोर्ड अपनी वेबसाइट पर नतीजे डालेगा, छात्र तुरंत डिजिलॉकर के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर पाएंगे. भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने पर यह सबसे सुरक्षित विकल्प है.
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट घोषित होने के बाद आप इन आसान तरीकों से अपना स्कोर देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं.
- अब अपना रोल नंबर और अपनी मां का नाम भरें.
- इसके बाद मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी, इसे सेव कर लीजिए.
DigiLocker पर मार्कशीट पाने का तरीका
- DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं.
- 'Education' सेक्शन में 'MSBSHSE' चुनें.
- अपना आधार नंबर और रोल नंबर लिंक करें.
- आपकी डिजिटल मार्कशीट 'Issued Documents' में सेव हो जाएगी.
यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं के ये छात्र नहीं दे पाएंगे JEE और NEET की परीक्षा, ये है नंबर का पूरा गेम