KVS Balvatika Lottery Result 2026: KVS बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

बालवाटिका और कक्षा 1 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हुई थी, जो कि 2 अप्रैल, 2026 तक चली थी. बालवाटिका की पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल, 2026 को जारी की गई. वहीं कक्षा 1 की लिस्ट 9 अप्रैल, 2026 (कुछ राज्यों में 10 अप्रैल) को जारी की जानी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए KVS बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है. जो भी अभिभावक KVS बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे थे, वो केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर नतीजे चेक कर लें. वेबसाइट पर अभी बालवाटिका की प्रोविजनल सूची और वेटिंग लिस्ट जारी की गई है. जिन भी बच्चों का नाम प्रोविजनल सूची में होगा, उनका अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. साथ ही एडमिशन की सभी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. चुने गए उम्मीदवारों को 20 अप्रैल तक अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा करवाना होगा.

कैसे चेक करें प्रोविजनल लिस्ट

  1. प्रोविजनल लिस्ट चेक करने के लिए  पेरेंट्स को KVS की  ऑफिशियल वेबसाइट: kvsangathan.nic.in पर जाना होगा.
  2. होमपेज पर "Admissions 2026-27" टैब होगा. इसपर क्लिक कर दें.
  3. "Balvatika Provisional Selection List 2026" या "Lottery Result 2026" लिखा हुआ दिखेगा. इसपर क्लिक कर दें.
  4. KV रीजन और स्कूल का नाम चुनें.
  5. प्रोविजनल लिस्ट एक PDF फ़ाइल के रूप में खुलेगी.  Ctrl+F का इस्तेमाल कर अपने बच्चे का नाम चेक कर लें.

बता दें कि एडमिशन प्रक्रिया, निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए कंप्यूटर-जनरेटेड लॉटरी निकाली गई है.

वेरिफिकेशन के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  1. बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र.
  2. निवास का सबूत (आधार/वोटर ID/राशन कार्ड).
  3. अगर आरक्षित श्रेणी के तहत आवेदन किया है तो, जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी.
  4. आय प्रमाण पत्र (RTE कोटे के आवेदकों के लिए)
  5. अभिभावकों का आधार कार्ड

कक्षा 1 का लॉटरी रिजल्ट 9 अप्रैल 2026 को जारी किया जाएगा. दूसरी और तीसरी प्रोविजनल लिस्ट क्रमशः 16 अप्रैल और 21 अप्रैल, 2026 को जारी की जाएंगी. अगर आवश्यक हुआ, तो 22 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा.

Featured Video Of The Day
Kharge Controversy: खरगे के ‘सांप’ वाले बयान पर बवाल! BJP ने दर्ज कराई शिकायत | Assam Elections