IPS रवीना त्यागी ने संभाली बाराबंकी SP की कुर्सी, कभी 'रोम‍ियो' ने मुंह पर फूंका था सिगरेट का धुआं

IPS रवीना त्यागी ने बाराबंकी एसपी पद पर ज्‍वाइन कर ल‍िया है. पहले बरेली में एंटी रोमियो स्क्वॉयड का नेतृत्व करते समय एक मनचले ने उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंक दिया था. जानिए उनके करियर और यूपीएससी सफर की कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ips ravina tyagi barabanki sp anti romeo squad cigarette smoke incident up police
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस रवीना त्यागी ने बाराबंकी पुलिस अधीक्षक पद का हाल ही में कार्यभार ग्रहण किया है
  • रवीना त्यागी ने बाराबंकी एसपी बनने से पहले लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया था
  • 2017 में बरेली में एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम का नेतृत्व करते हुए उन्होंने मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी

उत्तर प्रदेश कैडर की तेजतर्रार आईपीएस रवीना त्यागी ने बाराबंकी पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है. बाराबंकी एसपी का पदभार संभालने से पहले रवीना त्यागी ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया. ये वही महिला आईपीएस हैं, जिनसे यूपी के मनचले आज भी खौफ खाते हैं. साल 2017 में बरेली में एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को लीड करते हुए रवीना त्यागी 'रोमियो' पर कहर बनकर टूटी थीं. उसी दौरान एक मनचले द्वारा उनके मुंह पर सिगरेट का धुआं फूंकने का मामला सामने आया था, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था. 

बरेली में मनचलों की अभद्रता का शिकार

आजतक की एक खबर के अनुसार, बरेली में पोस्टिंग के दौरान आईपीएस रवीना त्यागी खुद मनचलों की अभद्रता का शिकार हो गई थीं. हुआ यह था कि एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को छात्राओं की शिकायत मिलने पर वे बरेली कॉलेज के बाहर खड़े आरोपी लड़के से पूछताछ करने गई थीं. तब वहां सिगरेट पी रहे एक मनचले युवक ने रौब दिखाते हुए आईपीएस रवीना त्यागी के मुंह पर ही सिगरेट का धुआं फूंक दिया था. 

बाराबंकी एसपी का पदभार संभालने से पहले रवीना त्यागी ने लोधेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया.                                                                          photo- Barabanki police

सादे कपड़ों में पहुंची थीं मौके पर

दरअसल, यूपी कैडर की 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी रवीना त्यागी साल 2017 में बरेली में तैनाती के दौरान ट्रेनी आईपीएस थीं. एंटी रोमियो स्क्वॉयड टीम को लीड करते हुए कॉलेज छात्राओं की शिकायत पर वे सादे कपड़ों में मौके पर पहुंची थीं. उसी दौरान एक मनचले ने सिगरेट के धुएं वाली यह हिमाकत कर दी. बाद में पुलिस ने चार मनचले युवकों को हिरासत में लिया.  

Advertisement

यह भी पढ़ें- IPS रवीना त्यागी बाराबंकी की नई SP, नोएडा में जन्‍म, बीटेक के बाद UPSC में पाई AIR-170 
 

Advertisement

बाराबंकी की नई एसपी ने क्या कहा? 

बाराबंकी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई एसपी रवीना त्यागी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मीडिया से बातचीत में कहती हैं, ''मुझे जो पदभार सौंपा गया है, वह बाबा के आशीर्वाद से सफल होगा. बाराबंकी जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और उनकी हर संभव मदद करना पुलिस प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता रहेगी.''  

बाराबंकी की एसपी बनने से पहले आईपीएस रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर सेवाएं दे रही थीं.

कौन हैं आईपीएस रवीना त्यागी?

बाराबंकी की एसपी बनने से पहले आईपीएस रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर सेवाएं दे रही थीं. 7 अक्टूबर को उनका लखनऊ से बाराबंकी तबादला हुआ है. आईपीएस रवीना त्यागी नोएडा की रहने वाली हैं. उनका जन्म 5 नवंबर 1987 को हुआ था. रवीना त्यागी ने बायोटेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और अखिल भारतीय स्तर पर 170वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुईं. 

यह भी पढ़ें- IPS रवीना त्यागी की व‍िदाई पर भावुक हुई स‍िपाही, 'मैडम न जाओ...' गीत फिर वायरल

यह भी पढ़ें- 12वीं में मिले थे सिर्फ 3 नंबर, अब DSP बने बृजेश परमार, पढ़ें IPS मनोज शर्मा जैसी कहानी  

Featured Video Of The Day
By-Election Results | बंगाल उपचुनाव में BJP की बल्ले-बल्ले
Topics mentioned in this article
IPS
Uttar Pradesh
Barabanki