तंजानिया से लेकर अबू धाबी तक, नेपाल से पहले इन देशों में खुल चुके हैं IIT कैंपस

IIT Campus Outside India: पीएम मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाकात के बाद ऐलान किया कि नेपाल में भी आईआईटी खोला जाएगा. इसके अलावा नेपाली छात्रों को भारत में पढ़ाई के मौके दिए जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नेपाल से पहले इन देशों में खुल चुके हैं आईआईटी कैंपस

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत दौरे पर आए थे, जहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और फिर दोनों देशों की तरफ से कई तरह के ऐलान किए गए. इसमें नेपाल में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खोलने का भी जिक्र था. पीएम मोदी ने ऐलान किया कि नेपाल में ऑफशोर IIT कैंपस खोला जाएगा, इसके अलावा नेपाली छात्रों को भारत में पढ़ाई के मौके दिए जाएंगे. हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब आईआईटी कैंपस किसी दूसरे देश में खुलने जा रहा है. नेपाल से पहले बाकी कई देशों में आईआईटी खोलने की तैयारी हो रही है. इसके लिए नेपाल समेत कुल 7 देशों को चुना गया है. 

विदेश में खुलने वाले इन IIT संस्थानों को इंडियन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नाम दिया गया है. IIT खोलने के लिए देशों का चुनाव कई बातों को ध्यान में रखते हुए किया गया है. इसमें देश का माहौल, छात्रों की इंजीनियरिंग की पढ़ाई में रुचि, उस देश के साथ राजनयिक संबंध और नियम-कानून शामिल हैं. 

इन देशों में खुलने जा रहे IIT

  1. तंजानिया में आईआईटी कैंपस खुल चुका है, इसके लिए MoU साइन हुआ था.
  2. अबू धाबी में भी आईआईटी की शुरुआत हो चुकी है, यहां 2024 में MoU साइन हुआ था. 
  3. मिस्र में आईआईटी खोलने को लेकर बातचीत जारी है. 
  4. सऊदी अरब में भी आईआईटी कैंपस खोलने को लेकर बातचीत चल रही है. 
  5. श्रीलंका में भी आईआईटी कैंपस खोलने की तैयारी है.
  6. मलेशिया के साथ भी बातचीत चल रही है. 

तंजानिया में खुला पहला विदेशी IIT

तंजानिया पहला ऐसा देश था, जहां आईआईटी मद्रास का कैंपस खोला गया. यहां 2023 में एक MoU साइन हुआ, जिसके बाद कैंपस की शुरुआत हुई. यहां जंजीबार में खुले इस कैंपस में इंजीनियरिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत तमाम चीजों की पढ़ाई होती है. इसके अलावा आईआईटी दिल्ली ने अबू धाबी में अपना कैंपस शुरू कर दिया है. यहां भी तमाम तरह के कोर्सेस में एडमिशन शुरू हो चुका है. 

दूसरे देशों में क्यों खोले जा रहे IIT कैंपस?

दूसरे देशों में आईआईटी कैंपस खोले जाने के पीछे कई वजह हैं. इससे भारतीय संस्थान की दुनियाभर में पहचान होगी और छात्रों को अलग-अलग चीजें सीखने को मिलेंगीं. ऐसे आईआईटी में अलग-अलग देशों के छात्र एडमिशन लेंगे और टीचर्स भी दूसरे देशों से हो सकते हैं. ऐसे में कई संस्कृतियों का एक साथ आना, तमाम विषयों पर एक साथ काम करना और अपने नॉलेज को एक दूसरे के साथ शेयर करना काफी अच्छा होगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें | UPSC इंटरव्यू से पहले डॉक्यूमेंट में गड़बड़ी होने पर क्या होता है? एस्पिरेंट ने बताया पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें | यूपी सुपर TET की एग्जाम सिटी स्लिप हुई जारी, ऐसे देखें किस जिले में है आपका सेंटर

Advertisement
Featured Video Of The Day
अखिलेश का बड़ा दांव! सपा ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
Topics mentioned in this article
Nepal IIT
IIT Campus In Nepal
IIT Campus Outside India
IIT Campus In Other Countries

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं