Free UPSC Coaching: जामिया मिलिया इस्लामिया में फ्री UPSC कोचिंग की आवेदन शुरू, 6 जून को होगा एंट्रेंस एग्जाम

इस फ्री कोचिंग का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों, SCs, STs और महिलाओं को UPSC जैसे एग्जाम देने के लिए तैयार करना है. कोचिंग के साथ-साथ हॉस्टल की सुविधा भी फ्री में दी जाती है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल के माध्यम से जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Free UPSC Coaching 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2026 से शुरू हो रही है.

Free UPSC Coaching 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (JMI-RCA) ने सिविल सर्विसेज कोचिंग प्रोग्राम 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो आज खोल दी है. जो भी उम्मीदवार फ्री में सिविल सर्विसेज की कोचिंग लेना चाहते हैं, वो इस चांस को हाथ से जाने न दें. इस फ्री रेजिडेंशियल कोचिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट होगा. जो भी उम्मीदवार इस टेस्ट को पास करेंगे उन्हें रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी में दाखिला मिल जाएगा. जानकारी के अनुसार  6 जून को 13 शहरों में एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जाएगा. दिल्ली, जयपुर, श्रीनगर, जम्मू, हैदराबाद, गुवाहाटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरु, कालीकट और रांची में एंट्रेंस टेस्ट होंगे. 

नोट कर लें महत्वपूर्व तारीखें-

ऑनलाइन आवेदन शुरू1 अप्रैल, 2026
आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख26 मई, 2026
आवेदन में सुधार की विंडो29-30 मई, 2026
एंट्रेंस टेस्ट की तारीख6 जून, 2026
लिखित परीक्षा का नतीजा (संभावित)10 जुलाई, 2026
इंटरव्यू (संभावित)16-31 जुलाई, 2026
फाइनल नतीजा (संभावित)7 अगस्त, 2026
दाखिले की आखिरी तारीख18 अगस्त, 2026
वेटिंग लिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन21 अगस्त, 2026
वेंटिंग लिस्ट वालों के लिए दाखिला25 अगस्त, 2026
ओरिएंटेशन/क्लासें शुरू (संभावित)1 सितंबर, 2026

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं. इस फ्री कोचिंग का मुख्य  उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदायों, SCs, STs और महिलाओं को UPSC जैसे एग्जाम देने के लिए तैयार करना है. कोचिंग के साथ-साथ हॉस्टल की सुविधा भी फ्री में दी जाती है. 

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी से निकले कई उम्मीदवारों ने UPSC एग्जाम क्रैक किया है.  जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं और महंगी कोचिंग नहीं ले सकते हैं, उनके लिए ये एक अच्छा मौका है.

ये भी पढ़ें- UPPSC Result: पहले ही अटेंप्ट में यूपी PCS कर दिया टॉप, अब UPSC देना चाहती हैं रायबरेली की अनन्या त्रिवेदी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Petrol Price Hike: अब गाड़ी चलाना होगा महंगा, सरकार ने बढ़ा दिए इसके दाम