विदेश से MBBS कर लौटे छात्रों की मौज, अब इंटर्नशिप में भारतीय डॉक्टरों के बराबर मिलेगा स्टाइपेंड

FMG Stipend News: विदेश से एमबीबीएस की डिग्री लेकर भारत आने वाले छात्रों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. अब उन्हें भारतीय मेडिकल ग्रेजुएट्स के बराबर ही स्टाइपेंड दिया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विदेश से लौटे मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर

विदेश से मेडिकल की पढ़ाई करके भारत लौटने वाले डॉक्टरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इसके तहत अब उन्हें भी इंटर्नशिप के दौरान भारतीय मेडिकल ग्रेजुएट्स (IMGs) के बराबर स्टाइपेंड मिलेगा. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने इस संबंध में मंजूरी दे दी है. डीजीएचएस ने 16 नवंबर 2026 को जारी आदेश में इसकी जानकारी दी है. ये उन हजारों छात्रों के लिए राहत की खबर है, जो दूसरे देश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर भारत लौटे हैं. 

लंबे समय से हो रही थी मांग

आदेश के मुताबिक, विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को भी वही स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो संबंधित संस्थान में भारतीय मेडिकल ग्रेजुएट्स को मिलता है. स्टाइपेंड की राशि संबंधित सक्षम प्राधिकरण की तरफ से तय की जाएगी. इस फैसले से लंबे समय से स्टाइपेंड में समानता की मांग कर रहे विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को राहत मिलेगी. सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए FAIMA के चीफ पैट्रन डॉ. रोहन कृष्णन ने इसे विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए समानता और न्याय की दिशा में बड़ी जीत बताया.  

क्या हैं विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स?

विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMGs) वे छात्र हैं, जो भारत के बाहर किसी दूसरे देश से मेडिकल की पढ़ाई पूरी करके भारत में डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस करना चाहते हैं. भारत में निर्धारित नियमों के तहत उन्हें इंटर्नशिप करनी होती है. अब इस इंटर्नशिप के दौरान उन्हें भारतीय मेडिकल ग्रेजुएट्स के बराबर स्टाइपेंड मिलेगा. 

कितना मिलता है स्टाइपेंड?

भारतीय मेडिकल ग्रेजुएट्स को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद अलग-अलग राज्यों में काफी अच्छा स्टाइपेंड मिलता है. MBBS के बाद छात्रों को करीब 20 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड दिया जाता है. अब यही पैसा विदेश से भारत आए मेडिकल छात्रों को भी दिया जाएगा. 

Advertisement

प्रैक्टिस के लिए FMGE परीक्षा जरूरी

विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर भारत लौटने वाले डॉक्टरों के लिए सबसे पहले फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (FMGE) में पास होना जरूरी होता है. बिना इसके वो भारत में प्रैक्टिस नहीं कर सकते हैं. हर साल हजारों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन पासिंग पर्सेंट काफी कम होता है. यानी कुछ ही डॉक्टर इस परीक्षा को पास कर पाते हैं. 

यह भी पढ़ें | UPTET के लिए OTR जरूरी, नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें

यह भी पढ़ें | विदेश से MBBS करने वाले डॉक्टरों का फिर हुआ बुरा हाल, FMGE परीक्षा में ज्यादातर फेल

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP NEWS: नाबालिग की मौत पर योगी Vs अखिलेश!
Topics mentioned in this article
FMG Stipend News
FMG Stipend MBBS Students
MBBS Students
MBBS From Abroad

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं