"एग्जाम पर नहीं एक्स्ट्राऑर्डिनरी बनने पर ध्यान दें, अपनी शक्तियों को पहचान कर उस पर मेहनत करो "

एग्ज़ाम की चिंता करने से कुछ नहीं होता. सिर्फ मेहनत करने से रास्ता बनता है. आपसे उम्मीदें होंगी, पर आपको खुद पर दबाव नहीं बनाना है. एक एग्ज़ाम आपका टैलेंट तय नहीं करता। सीखो, समझो - सिर्फ मार्क्स के लिए नहीं, खुद को बेहतर बनाने के लिए. एक बार तैयारी शुरू कर दो, तो डर अपने आप गायब हो जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
"अक्सर बच्चे पैरेंट्स के दबाव में वो सब्जेक्ट चुन लेते हैं, जो उन्हें पसंद ही नहीं होते"

"जिंदगी मुश्किल नहीं है, हम वक्त के साथ मजबूत बनते हैं ताकि मुश्किलों का सामना कर सकें. " आज तक कुछ भी आसान नहीं रहा है, यहां तक कि पैदा होना भी बहुत मुश्किल ही था. जब तब हार नहीं माने तो अभी तो खुद की कहानी लिखने की पारी है. हिम्मत हारे बिना हाथ तो बढ़ाओ दोस्तों तो तुम्हारी मुट्ठी में दुनिया सारी है. बोर्ड के रिज़ल्ट्स आ चुके हैं, और ज़्यादातर छात्र आजकल तनाव में हैं. हर कोई सोच रहा है कि उसने पेपर कैसा लिखा था, नंबर कैसे आ गए. लेकिन ध्यान इस पर नहीं होना चाहिए. असली फ़ोकस होना चाहिए मेहनत और सही दिशा में किए गए प्रयासों पर. यहां कुछ आसान बातें हैं जो एग्ज़ाम के डर और तनाव को संभालने में मदद कर सकती हैं.

1. अपनी शक्तियों को पहचान कर उस पर मेहनत करो

अक्सर बच्चे पैरेंट्स के दबाव में वो सब्जेक्ट चुन लेते हैं, जो उन्हें पसंद ही नहीं होते. हमारा एजुकेशन सिस्टम भी ऐसे ही बना है, जहां करियर की प्रतिष्ठा को दिलचस्पी से ज़्यादा अहमियत दी जाती है. लेकिन जिंदगी किसी और को दिखाने के लिए नहीं है, यह आपकी अपनी है.
अगर कोई विषय आपको सच में अच्छा लगता है, तो उसी पर ध्यान दो. अपनी स्ट्रेंथ्स को पहचानो और उन्हें निखारो. जब आप वही करते हैं जो आपको पसंद है, तो सफलता अपने आप बढ़ती है.

2. असफलता से पहले ही दिमाग़ से निकाल लो

जब मैं एमबीए करने गया, तब मुझे भी डर था क्योंकि ग्रैजुएशन के मार्क्स बहुत अच्छे थे. लेकिन सच्ची मेहनत ने उस डर को मिटा दिया. कई छात्र सिर्फ फेल होने के डर से अपना आत्मविश्वास खो देते हैं. अगर दिमाग में हमेशा "फेल हो जाऊंगा" चलता रहेगा, तो मेहनत पर ध्यान नहीं रहेगा. जब भी मन घबराए, अपने किसी दोस्त, टीचर या स्कूल काउंसलर से बात करो. अपने ऊपर भरोसा रखो . याद रखो - आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत है.

3. जीवन के ये तीन शब्द हमेशा याद रखना

"Never Give Up"

एग्ज़ाम की चिंता करने से कुछ नहीं होता. सिर्फ मेहनत करने से रास्ता बनता है. आपसे उम्मीदें होंगी, पर आपको खुद पर दबाव नहीं बनाना है. एक एग्ज़ाम आपका टैलेंट तय नहीं करता। सीखो, समझो - सिर्फ मार्क्स के लिए नहीं, खुद को बेहतर बनाने के लिए. एक बार तैयारी शुरू कर दो, तो डर अपने आप गायब हो जाएगा.

"लोग क्या कहेंगे, इसकी चिंता मत करो. जब सिर पीछे मुड़ा रहेगा, तो आगे कैसे चलोगे? समाज को यह तय न करने दो कि तुम्हें साइंस लेनी है, कॉमर्स या ह्यूमैनिटीज. यह तुम्हारी ज़िंदगी है, और तुम खुद तय कर सकते हो कि तुम्हें क्या बनना है.”

ये भी पढ़ें- Exams खत्‍म होने के बाद हर छात्र को करने चाहिए ये 7 काम

Featured Video Of The Day
Boxing सिर्फ़ चोट नहीं, हिम्मत भी! Priya Ghanghas, Arundhati Choudhary को कहां से मिलता है मोटिवेशन?
Topics mentioned in this article