22 days ago

Education Updates: UPSC किसी भी समय सिविल सर्विसेज एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) 2026 के सिविल सर्विसेज परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन. upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा. वहीं बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा एग्जाम आज से शुरू हो रहे हैं. पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे चलेगी. जिसमें बायोलॉजी और फिलॉसफी की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक की है. इस शिफ्ट में इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी. बिहार बोर्ड की और से जारी किए गए निर्देश के अनुसार पहली शिफ्ट के लिए सुबह 9 बजे के बाद और दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी. इसलिए जो भी छात्र ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो समय से पहले सेंटर पर पहुंच जाए.

Education Live Updates:

Feb 02, 2026 13:50 (IST)

CSIR CRRI भर्ती 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरी का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के तहत काम करने वाला सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) नई दिल्ली ने नॉन टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए हैं. यह संस्थान देश का एक बड़ा और मशहूर रिसर्च इंस्टीट्यूट है. यहां नौकरी मिलना सम्मान की बात मानी जाती है और करियर के लिए भी बहुत अच्छा मौका होता है. इच्छुक उम्मीदवार तय तारीखों के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Feb 02, 2026 10:42 (IST)

UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम का नोटिफिकेशन किसी भी समय जारी किया जा सकता है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आवेदन करने के लिएUPSC के पोर्टल पर जाना होगा.

Feb 02, 2026 09:58 (IST)

पश्चिम बंगाल में 10वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, ममता बनर्जी ने छात्रों को दिया ये खास मैसेज

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) के अनुसार इस बार 4,26,733 लड़के, 5,44,606 लड़कियां और एक ट्रांसजेंडर स्टूडेंट ये परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 2,682 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

Feb 02, 2026 09:18 (IST)

कड़ी सुरक्षा के बीच बिहार 12वीं कक्षा के एग्जाम शुरू

बिहार 12वीं बोर्ड के एग्जाम शुरू हो गए हैं. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे चलेगी. बोर्ड की और से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि एग्जाम सेंटर के 200 मीटर के दायरे में बिना इजाजत के कोई नहीं आ सकेगा. इसके अलावा एग्जाम रूम के अंदर सिर्फ इनविजिलेटर को ही जाने की अनुमति होगी.

Feb 02, 2026 07:53 (IST)

Bihar Class 12 Board Exams 2026: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा आज से शुरू, पेपर देने जा रहे छात्र रखें इन बातों का ध्यान

Bihar Class 12 Board Exams 2026: बोर्ड की और से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि एग्जाम सेंटर के 200 मीटर के दायरे में बिना इजाजत के कोई नहीं आ सकेगा. इसके अलावा एग्जाम रूम के अंदर सिर्फ इनविजिलेटर को ही जाने की अनुमति होगी.

Featured Video Of The Day
Jharkhand Nikay Chunav Violence: वोटिंग के दौरान गिरिडीह में फायरिंग, दो लोग घायल | Breaking News
Topics mentioned in this article