Detention & Arrest Difference : इन दिनों देश की राजधानी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के इस्तीफे को लेकर विपक्षी दलों और कई संगठनों की ओर से विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं. बता दें कि इन प्रदर्शनों के बीच खबरों में बार-बार यह सुनने को मिल रहा है कि कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबकि कुछ मामलों में गिरफ्तारी की बात कही जाती है. ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल उठता है कि आखिर हिरासत (Detention) और गिरफ्तारी (Arrest) में क्या अंतर होता है? आपको बता दें कि ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये दोनों एक ही बात है. जबकि कानून की नजर में इनका मतलब और परिणाम अलग-अलग होते हैं. आज के इस आर्टिकल में हम डिटेन और अरेस्ट में फर्क क्या होता है इसके बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि अगली बार से आपको ये दोनों शब्द सुनने में आए तो दोनों के बीच का अंतर आपको पता हो
Detention क्या होती है?सरल शब्द में कहें तो हिरासत का मतलब है किसी व्यक्ति को थोड़ी देर के लिए रोकना ताकि पुलिस जरूरी जानकारी जुटा सके. इसका यह मतलब नहीं होता कि उस व्यक्ति ने कोई अपराध किया है.
वहीं, गिरफ्तारी उससे एक कदम आगे की कार्रवाई है. जब पुलिस को लगता है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, या उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ है, तब उसे गिरफ्तार किया जाता है. गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति पुलिस की कानूनी हिरासत में आ जाता है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
इसको अब दूसरे तरीके से समझिए
- मान लीजिए किसी शहर में प्रदर्शन चल रहा है. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ लोगों को कुछ घंटों के लिए रोक लिया. यह हिरासत हो सकती है.
- अगर पुलिस को लगे कि किसी ने कानून तोड़ा है और उसके खिलाफ मामला दर्ज है, तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है.
हिरासत और गिरफ्तारी में सबसे बड़ा फर्क
हिरासत में- व्यक्ति को थोड़ी देर के लिए रोका जाता है.
- पूछताछ या पहचान की जांच की जाती है.
- जरूरी नहीं कि उस पर कोई मामला दर्ज हो.
- जांच पूरी होने पर उसे छोड़ा भी जा सकता है.
- व्यक्ति को औपचारिक रूप से पुलिस अपने कब्जे में लेती है.
- उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू होती है.
- उसे थाने या अन्य निर्धारित स्थान पर ले जाया जा सकता है.
- आगे जमानत, कोर्ट और जांच जैसी प्रक्रिया शुरू हो सकती है.
हिरासत या गिरफ्तारी होने पर व्यक्ति के पास क्या अधिकार हैं?
- गिरफ्तारी का कारण बताना जरूरी होता है.
- परिवार या परिचित को सूचना देने का अधिकार होता है.
- वकील से सलाह-मशवरिर करने का अधिकार होता है.
- कानून के अनुसार तय समय के भीतर अदालत में पेश किया जाना होता है.
क्या हिरासत गिरफ्तारी मानी जाती है
आपको बता दें कि हिरासत सिर्फ अस्थायी रोक है, जबकि गिरफ्तारी फॉर्मल कानूनी कार्रवाई है. हर हिरासत गिरफ्तारी में नहीं बदलती, लेकिन कई बार जांच के बाद हिरासत में लिया गया व्यक्ति गिरफ्तार भी किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें- UPSC फेल होने के बाद लोग कौन-सी नौकरियां करते हैं? जानिए किन सरकारी नौकरी विकल्पों में बना सकते हैं करियर
यह भी पढ़ें | 72वीं BPSC Prelims दूसरी बार स्थगित, 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा भी टली