1 minute ago

CUET UG 2026 Exam LIVE UPDATES: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2026 आज से शुरू हो रहा है. यह परीक्षा पूरे भारत में आयोजित की जा रही है. ये एग्जाम 11 मई से 31 मई, 2026 तक कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किया जा रहा है. परीक्षा कुल 35 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी. इस साल की परीक्षा के लिए लगभग 15.7 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्टर किया है. परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित होगी, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक. बता दें सेंट्रल और पार्टिसिपेटिंग यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट एडमिशन के लिए ये एक बड़ा नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है. ये एग्जाम भारत के अलावा अन्य देशों में भी आयोजित किया जा रहा है.

एग्जाम से जुड़ी NTA की गाइडलाइन

एग्जाम को लेकर NTA ने गाइडलाइन भी जारी की है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो केवल हल्के कपड़े ही पहनकर एग्जाम देने के लिए आएं. सामान्य जूते, चप्पल और कम हील वाले फुटवियर ही पहनें. अपने साथ किसी भी तरह का कोई पेपर लेकर न आएं. एग्जाम शुरू होने से कम से कम 1 घंटे पहले अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं.

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: 

May 11, 2026 08:37 (IST)

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: NTA की गाइडलाइन जरूर पढ़ें

May 11, 2026 08:27 (IST)

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: कितने देर की होगी परीक्षा

CUET UG प्रवेश परीक्षा एक घंटे (60 मिनट) की अवधि की होगी.  प्रत्येक पेपर में 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.

May 11, 2026 08:14 (IST)

CUET UG 2026 May 11 Paper LIVE: 314 केंद्रों पर होगा एग्जाम

CUET UG 2026 May 11 Paper LIVE: आज पहली शिफ्ट में 63,247 उम्मीदवारों हिस्सा लेंगे. ये एग्जाम 314 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा.

May 11, 2026 08:00 (IST)

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: आज करीब एक लाख छात्र देंगे एग्जाम

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: CUET UG परीक्षा के पहले दिन, कुल 1,24,020 उम्मीदवार ये एग्जाम देंगे. 

Advertisement
May 11, 2026 07:47 (IST)

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: क्या CUET UG 2026 में नेगेटिव मार्किंग है?

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE:CUET UG 2026 में नेगेटिव मार्किंग सिस्टम लागू है. हर सही जवाब देने पर छात्रों को 5 अंक मिलते हैं और गलत जवाब देने पर 1 नंबर काट लिए जाते हैं.

May 11, 2026 07:36 (IST)

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: CUET UG 2026 का सिलेबस

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE:  CUET UG 2026 का सिलेबस कक्षा 12 के NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित होता है. यानी जो छात्र ये एग्जाम देने जा रहे हैं, उनसे एग्जाम के दौरान कक्षा 12 से जुड़े सवाल ही पूछे जाएंगे.

Advertisement
May 11, 2026 07:28 (IST)

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: CUET UG 2026 में  मल्टीपल-चॉइस सवाल पूछे जाते हैं. यानी हर सवाल के लिए आपको चार जवाब दिए जाते हैं, जिसमें से सही विकल्प को आपको चुनना होता है.

May 11, 2026 07:14 (IST)

CUET UG परीक्षा से पहले NTA ने जारी की जरूरी गाइडलाइन, ड्रेस कोड से लेकर एंट्री तक की हर जानकारी

NTA ने CUET UG 2026 परीक्षा से पहले ड्रेस कोड और एग्जाम सेंटर में ले जाने वाली चीजों को लेकर जरूरी गाइडलाइन जारी की है. उम्मीदवार परीक्षा से पहले ये नियम जरूर जान लें.

May 11, 2026 06:58 (IST)

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: एग्जाम देने वाले छात्र साथ लेकर जाएं ये चीजें

CUET UG 2026 May 11 Exam Day 1 LIVE: उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर CUET UG एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट, दो पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो और पहचान पत्र साथ लेकर जाएं.

May 11, 2026 06:43 (IST)

CUET UG 2026 exam today LIVE: पहले दिन 1,24,020 उम्मीदवार देंगे परीक्षा

CUET UG 2026 exam today LIVE:  CUET UG परीक्षा 2026 के पहले दिन कुल 1,24,020 उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं. ये परीक्षा दो शिफ्ट में होगी.

Advertisement
May 11, 2026 06:39 (IST)

CUET UG 2026 exam today LIVE: दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

CUET UG 2026 exam today LIVE: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2026  परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक. 

Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026: योगी कैबिनेट विस्तार पर बहस, भिड़ गए BJP-कांग्रेस प्रवक्ता!| UP | NDTV