CUET PG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज जारी करेगी CUET PG रिजल्ट, इस लिंक पर जाकर करें चेक

CUET PG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 24 अप्रैल, 2026 को CUET PG 2026 के नतीजे जारी करने वाली है. इन नतीजों को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. माना जा रहा है कि नतीजों की घोषणा शाम 5:00 बजे के आसपास की जा सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से ही मिलेगा..

CUET PG Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 के नतीजे जारी करने वाली है. रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड को तैयार रखें. रिजल्ट जारी होने के बाद, विश्वविद्यालय CUET PG 2026 स्कोर और अपने-अपने पात्रता मानदंडों के आधार पर काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेंगे. कुल 198 विश्वविद्यालय जिनमें केंद्रीय, राज्य, सरकारी, डीम्ड और निजी संस्थान शामिल हैं, उनमें दाखिले के लिए CUET PG स्कोर ही देखा जाता है.

याद रखें की उम्मीदवारों को अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट से ही मिलेगा. आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे.  CUET PG 2026 का रिजल्ट कैसे चेक किया जा सकता है, आइए जानते हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय, JNU और BHU जैसे विश्वविद्यालय में उम्मीदवार अपने CUET PG 2026 स्कोर की मदद से दाखिला ले सकेंगे. हर कॉलेज अपनी-अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेंगा और अपनी-अपनी मेरिट लिस्ट जारी करेंगे.

CUET PG 2026 का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

  1. CUET PG 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं.
  2. रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर "CUET PG Result 2026" रिजल्ट का लिंक दिखेगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें.
  4. "Submit" लिखा हुआ दिखेगा, उसपर क्लिक कर दें.
  5. स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  6. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

कहां जारी होगा काउंसलिंग का शेड्यूल

यूनिवर्सिटी अपनी काउंसलिंग का शेड्यूल और एडमिशन की सारी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूनिवर्सिटी के पोर्टल्स को लगातार चेक करते रहें, जिसमें दाखिला लेना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड प्राइवेट स्कूलों को सीधे सप्लाई करेगा किताबें , 10 लाख छात्रों को होगा फायदा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections के बीच PM Modi ने हुगली नदी में की नाव की सवारी, नाविकों से भी मिले