12वीं कक्षा पास करने के बाद छात्रों का बस एक ही लक्ष्य होता है, और वो किसी बड़े कॉलेज में दाखिला लेने का. हालांकि बड़े कॉलेजों में दाखिला लेना इतना आसान नहीं है. जो छात्र 12वीं में अच्छे नंबर हासिल करते हैं, केवल उन्हें ही अच्छे और मनपसंद कॉलेज में दाखिला मिल पाता है. अगर आपके 12वीं में कम अंक आए हैं, तो निराश न हों, क्योकिं आज हम आपको कुछ ऐसे कोर्सेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि कम नंबरों के साथ भी किए जा सकते हैं. ग्रेजुएशन के लिए 12वीं के अंक ही सब कुछ नहीं होते हैं. कई ऐसे क्षेत्र हैं स्किल को ज्यादा महत्व दिया जाता है.
कई ऐसे प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्सेज हैं, जिन्हें करके एक अच्छा करियर बनाया जा सकता है. 12वीं में कम नंबर आने वाले छात्र BBA, BCA, होटल मैनेजमेंट, और डिजिटल मार्केटिंग जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं. कई कॉलेज एट्रेंस एग्जाम के जरिए दाखिले लेते है,12वीं के अंकों का वेटेज कम होता है. ऐसे में यहां पर दाखिला मिलना आसान होता है.
डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम
कई ऐसे में भ कोर्सेज हैं, जिनमें डिग्री करने की जरूर नहीं होती है. डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम करके भी अच्छी नौकरी पाई जा सकती है. 12वीं के बाद डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम करने भी एक अच्छा ऑप्शन है. साथ ही डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए 12वीं के अंक इतना महत्व नहीं रखते हैं.
- ITI (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग),
- पॉलिटेक्निक,
- फैशन डिजाइनिंग,
- ग्राफिक डिजाइनिंग
- नर्सिंग, लैब टेक्नीशियन
- फार्मेसी
- वेब डिजाइनिंग और डेवलपमेंट (Web Designing)
अधिकतर डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्सों की अवधि 6 महीने से 1 साल की होती है. ये कोर्स करने के बाद सैलरी 3 लाख से 6 लाख प्रति वर्ष आसानी से लग जाती है.
एयर होस्टेस (Aviation & Cabin Crew) कोर्स
एयर होस्टेस बनने के लिए 12वीं के अंक ज्यादा महत्व नहीं रखते हैं. 12वीं करने वाला कोई भी व्यक्ति ये कोर्स कर सकते हैं. इस कोर्स की सबसे खास बात ये है कि इसे करने के बाद सैलरी बेहद ही अच्छी लगती है. एयर होस्टेस को शुरुआत से ही कम से कम 50 हजार सैलरी हर महीने मिल जाती है. डिप्लोमा इन एविएशन एंड हॉस्पिटैलिटी कोर्स कर अच्छी नौकरी लग जाती है और इस कोर्स की अवधि भी सिर्फ एक साल होती है. इसके अलावा मैनेजमेंट (Event Management) का कोर्स कर आप चाहें तो अपना बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं.
तो ये थे कुछ कोर्स की जानकारी जिनमें 12वीं के अंक नहीं आपरी स्किल जरूरी होती है. ये कोर्स करके भी आप अच्छा करियर बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें- UPSC के सारे अटेंप्ट हो चुके हैं खत्म? संदीप भैया की तरह आप भी चमका सकते हैं किस्मत