CBSE Board 10th Result 2026 : APAAR ID के बिना भी स्टूडेंट्स देख सकते हैं Digilocker पर अपना रिजल्ट, जानिए असान स्टेप्स यहां

CBSE Class 10th Result 2026 जल्द ही आने वाला है. जानें कैसे बिना APAAR ID के डिजिलॉकर पर अपना रिजल्ट और मार्कशीट डाउनलोड करें। फॉलो करें ये 5 आसान स्टेप्स.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिजल्ट के दिन ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर सबसे सुरक्षित और तेज विकल्प है.

CBSE Board 10th Result 2026: कक्षा 10वीं के छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. रिजल्ट के दिन वेबसाइट्स पर भारी ट्रैफिक के कारण अक्सर सर्वर डाउन हो जाता है, जिससे छात्र और अभिभावक परेशान रहते हैं. इस बार सीबीएसई ने DigiLocker के माध्यम से रिजल्ट देखने की प्रोसेस को और भी आसान बना दिया है.

सबसे खास बात यह है कि जिन छात्रों के पास अभी तक APAAR ID (Automated Permanent Academic Account Registry) नहीं है, उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है. वे भी कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना डिजिटल मार्कशीट तुरंत प्राप्त कर सकते हैं.

बिना APAAR ID के डिजिलॉकर अकाउंट कैसे करें एक्टिवेट?

अगर आपके पास APAAR ID नहीं है, तो रिजल्ट घोषित होने से पहले इन 5 स्टेप्स को फॉलो करें:

वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल cbseservices.digilocker.gov.in पर विजिट करें.

Get Started

होमपेज पर दिख रहे 'Get Started' बटन पर क्लिक करें.

डिटेल भरें

यहां अपनी जरूरी डिटेल्स और स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का Access Code दर्ज करें.

OTP वेरिफिकेशन

अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और उस पर आए OTP (One Time Password) को वेरिफाई करें.

सफलतापूर्वक एक्टिवेशन

वेरिफिकेशन होते ही आपका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा.

क्यों जरूरी है डिजिलॉकर?

रिजल्ट के दिन ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश होने पर डिजिलॉकर सबसे सुरक्षित और असान ऑप्शन है. जिन छात्रों के पास पहले से APAAR ID है और वह सीबीएसई से लिंक है, उनकी मार्कशीट सीधे उनके डिजिलॉकर के 'Issued Documents' सेक्शन में आ जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें : CBSE 10th Result 2026 Live Update: कभी भी जारी हो सकती है 10वीं का रिजल्ट, डिजीलॉकर पर तुरंत बनाएं एकाउंट

Featured Video Of The Day
BREAKING NEWS: Bihar में 'नीतीश युग' का अंत, लोकभवन में राज्यपाल को Nitish Kumar ने सौंपा इस्तीफा