CBSE ने मिडिल ईस्ट में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कीं, ईरान और इजरायल-US युद्ध के चलते लिया फैसला

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मिडिल ईस्ट में 16 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली सभी बोर्ड परीक्षाएं अब कैंसिल कर दी हैं. बोर्ड के नोटिस के अनुसार, "बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE के स्टूडेंट्स के लिए 16.03.2026 से 10.04.2026 तक होने वाली क्लास XII की सभी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं."

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

ईरान और इजराइल-US युद्ध का असर सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं पर भी पड़ा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इस युद्ध के चलते पश्चिम एशियाई देशों में सभी बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल कर दी हैं. बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल, 2026 तक होनी थीं. मिडिल ईस्ट इलाके में युद्ध के तनाव को देखते हुए 12वीं की बोर्ड परीक्षा कैंसिल की गई है. CBSE ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी. नोटिफिकेशन के मुताबिक, मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में 16 मार्च से 10 अप्रैल तक होने वाली सभी बोर्ड परीक्षाएं अब कैंसिल कर दी गई हैं. बता दें कि क्लास 10 के बोर्ड एग्जाम जो कि 17 फरवरी से 11 मार्च, 2026 तक होने थे, उन्हें पहल ही कैंसिल कर दिया गया था. वहीं अब 12वीं की बोर्ड परीक्षा को भी रद्द किया गया है.

नोटिस में लिखा है, "बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और UAE के स्टूडेंट्स के लिए 16.03.2026 से 10.04.2026 तक होने वाली क्लास XII की सभी परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई हैं. क्लास 12 की बोर्ड परीक्षाएं, जिन्हें पहले पोस्टपोन किया गया था, उन्हें भी कैंसिल कर दिया गया है".

नोटिस में आगे कहा गया, "जो परीक्षाएं पहले 1.03.2026, 3.03.2026, 5.03.2026, 7.03.2026 और 9.03.2026 के सर्कुलर के ज़रिए पोस्टपोन की गई थीं, वे भी कैंसिल मानी जाएंगी." CBSE ने कहा है कि प्रभावित उम्मीदवारों के नतीजों का मूल्यांकन किस तरीके से किया जाएगा, इसकी जानकारी सही समय पर दी जाएगी.

अब किस आधार पर किया जाएगा स्टूडेंट्स को पास?

स्टूडेंट्स को अब किस आधार पर पास किया जाना है. इसपर फैसला जल्द ही लिया जाएगा. उम्मीद है कि स्कोर का मूल्यांकन स्कूल के इंटरनल असेसमेंट के आधार पर किया जाएगा, जैसे:

Advertisement
  1. स्कूल द्वारा दिए गए इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स
  2. साल भर में समय-समय पर होने वाले टेस्ट के आधार पर
  3. प्री-बोर्ड एग्जाम के मार्क्स के आधार पर
  4. प्रैक्टिकल या प्रोजेक्ट के मार्क्स आधार पर
  5. ओवरऑल एकेडमिक परफॉर्मेंस के आधार पर

ये भी पढ़ें-  'क्या ये उम्र सही है?' सातवीं क्लास की बच्ची सीख रही है Python और AI, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Featured Video Of The Day
Assam Elections: महिला लीडर्स की आवाज़ में Empowerment का मंत्र! | The Great Brahmaputra Dialogue