CBSE Class 10 Second Exam 2026: सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, जानें नियम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 93.70 प्रतिशत है. रिजल्ट जारी होने के बाद अब सीबीएसई ने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है. जो कि मई में होने वाली है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सीबीएसई की ओर से 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा मई में होने वाली है.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने बुधवार को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं. रिजल्ट जारी होते ही अब 10वीं बोर्ड की दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए 'लिस्ट ऑफ़ कैंडिडेट्स' (LOC) जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. स्कूल 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक LOC जमा करवा सकेंगे. पहले और दूसरे चरण के लिए, फ़ीस 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक जमा की जाएगी, जबकि तीसरे चरण के लिए (लेट फ़ीस के साथ) फीस 21 और 22 अप्रैल को जमा की जाएगी. CBSE ने इसको लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है. जिसमें कहा है कि "यह उम्मीद की जाती है कि स्कूल दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ेंगे, छात्रों का सही डेटा इकट्ठा करेंगे और उसे तय समय-सीम के अनुसार, सही और सख्ती से जमा करेंगे."

दूसरी बोर्ड परीक्षा से जुड़े जरूरी नियम

  • जो छात्र पहले चरण में आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब भी आवेदन कर सकते हैं.  
  • रिजल्ट आने के बाद अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे परीक्षा दोबारा नहीं देनी है तो वो  अपना आवेदन वापस ले सकता है.
  • छात्र अधिकतम 3 विषयों का ही पेपर देकर अपना प्रदर्शन सुधार करते हैं.
  • 'Compartment' वाले छात्र नियमों के अनुसार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं .
  • यदि कोई छात्र दूसरी परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो मुख्य परीक्षा का परिणाम ही अंतिम माना जाएगा.
  • परीक्षा का Syllabus वही रहेगा जो मुख्य परीक्षा 2026 का था.
  • 'LOC' (उम्मीदवारों की सूची) जमा करने के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया सकेगा.

"ऑनलाइन ही जमा होंगे फॉर्म"

इसके अलावा, CBSE ने कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने के संबंध में एक और नोटिसफिकेशन जारी किया है. जिसमें कहा गया हैस बोर्ड ने 2024-25 सत्र के उन छात्रों को भी अनुमति दी है जिन्हें कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया था. जिनमें वे छात्र भी शामिल हैं जो पहले परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे... वे 'तीसरे अवसर' वाली कंपार्टमेंट श्रेणी के तहत आवेदन कर सकें. आवेदन CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन ही जमा किए जाने चाहिए.

ये भी पढ़ें-  10वीं और 12वीं की दोबारा बोर्ड परीक्षा करवाने वाला पहला राज्य बनेगा मध्य प्रदेश, जानें क्या होंगे नियम

Featured Video Of The Day
ईरान की चेतावनी से हिली दुनिया, होर्मुज नाकेबंदी से क्यों डरा है अमेरिका | US Iran War