CBSE 10th Result OUT: लड़के-लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज रहा इतना, फिर बेटियों ने मारी बाजी

CBSE 10th Result 2026 घोषित. जानें इस साल लड़कों और लड़कियों में से किसने मारी बाजी और क्या रहा कुल पासिंग प्रतिशत. अपना रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां देखें.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कुल पासिंग प्रतिशत इस वर्ष काफी संतोषजनक रहा है, जो बोर्ड की शिक्षण पद्धति और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है. 

CBSE 10th Result 2026 OUT : महीनों के इंतजार के बाद आखिरकार लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म हुआ. सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल का परिणाम न केवल शैक्षणिक सफलता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि लड़कों और लड़कियों के बीच प्रदर्शन का ग्राफ कैसा रहा है. इस साल कुछ पासिंग पर्सेंटेज 93.70 है. 

यह भी पढ़ें - CBSE Board 10th Result 2026 : APAAR ID के बिना भी स्टूडेंट्स देख सकते हैं Digilocker पर अपना रिजल्ट, जानिए असान स्टेप्स यहां

CBSE 10th Result : लड़कों बनाम लड़कियों का प्रदर्शन

हर साल की तरह इस बार भी नतीजों में कड़ी टक्कर देखने को मिली. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल भी लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ते हुए बाजी मारी है.

लड़कियों का पास प्रतिशत: (94.99 %)

लड़कों का पास प्रतिशत: (92.69 %)

ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत: (87.50%)

कुल पासिंग प्रतिशत इस वर्ष काफी संतोषजनक रहा है, जो बोर्ड की शिक्षण पद्धति और छात्रों की मेहनत को दर्शाता है. 

Advertisement

पिछले साल कैसा था लड़के-लड़कियों का पर्सेंटेज

लड़कियों का पास प्रतिशत: ( 95.00 %)

लड़कों का पास प्रतिशत: ( 92.63 %)

ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत: (95.00 %)

CBSE 10th Result out : अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? 

  • अगर आपने अभी तक अपना स्कोर नहीं देखा है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा.
  • भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.

Featured Video Of The Day
TCS Nashik Scandal: TCS की महिला कर्मचारी के NDTV पर चौंकाने वाले खुलासे! NDTV EXCLUSIVE | Top News